Tuesday, March 17, 2026

हरमनप्रीत कौर इतिहास में एक हजार रन पूरा करने वाली पहली भारतीय और वर्ल्ड की दूसरी खिलाड़ी भी बन गईं.

Share

 भारतीय महिला टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने WPL 2026 के छठे मैच में 43 गेंदों में 71 रन बनाकर अपनी टीम मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स पर शानदार जीत दिलाई. 193 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 19.2 ओवर में ही चेस कर लिया.

इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम की है. वो अब इस टूर्नामेंट में 1,000 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. इसके अलावा हरमनप्रीत इंग्लैंड की नेट साइवर-ब्रंट के बाद WPL इतिहास में यह कारनामा करने वाली दूसरी खिलाड़ी भी बन गईं.

इस मैच से पहले 36 वर्षीय हरमनप्रीत को इस खास क्लब में शामिल होने के लिए 55 रनों की जरूरत थी, जिसको उन्होंने पारी के 18वें ओवर में हासिल कर लिया. ​​हरमनप्रीत के अब कुल 1,018 WPL रन हो गए हैं और वो अब केवल अपनी टीम की साथी साइवर-ब्रंट से पीछे हैं, जो 1,101 रनों के साथ चार्ट में सबसे ऊपर हैं.

WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • नैट साइवर-ब्रंट – 1101 रन
  • हरमनप्रीत कौर – 1018 रन
  • मेग लैनिंग – 996 रन
  • एलिसे पेरी – 972 रन
  • शेफाली वर्मा – 887 रन

मेग लैनिंग 4 रन दूर
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज मेग लैनिंग, जो यूपी वॉरियर्स की कप्तान भी है, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, और वो एक हजार रनों के क्लब में शामिल होने के बहुत करीब हैं. अगर मेग अपने अगले मैच में 4 रन और बना लेती हैं तो वो चार अंकों का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी बल्लेबाज बन जाएंगी.

हरमनप्रीत WPL प्राइज
WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने हरमनप्रीत को 2.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, और वह फ्रेंचाइजी के भरोसे को सही साबित कर रही हैं. क्योंकि हरमन बतौर कप्तान अबतक तीन में दो WPL टाइटल जीत चुकी हैं. उन्होंने 2023 और 2025 में टीम को खिताब दिलाया था.

Read more

Local News