Tuesday, February 17, 2026

इजराइल ने मिसाइल से ईरान के सरकारी न्यूज चैनल के स्टूडियो को टारगेट किया है.

Share

तेहरान : इजराइल के द्वारा ईरान की राजधानी तेहराम में एक बार फिर से मिसाइल से हमला किया गया. इस दौरान इजराइली सेना ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल की बिल्डिंग को निशाना बनाया. आईडीएफ की मिसाइल के बिल्डिंग में गिरने के समय एंकर न्यूज बुलेटिन पढ़ रही थी. लेकिन हमले के बाद स्टूडियों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं एंकर अपनी सीट छोड़कर भाग गई. इसका वीडियो सामने आया है.

हमले से स्टूडियों में धुएं का गुबार छा गया. बताया जाता है कि स्टूडियो में एंकर सहर इमामी न्यूज बुलेटिन पढ़ रही थी, तभी इजराइल ने मिसाइल से हमला किया. मिसाइल हमले होते ही स्टूडियो पूरी तरह से कांपने लगा. वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में अल्लाह हु अकबर के नारे भी सुने जा सकते हैं.

नागरिक जान बचाने के लिए भाग रहे
इजराइल ने ईरान के हमलों को लेकर कहा है कि वह अपने टारगेट को प्राप्त करने के लिए तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है. इस बीच दोनों देश के नागरिक मिसाइल और ड्रोन हमलों से अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग रहे हैं.

इजराइली हमलों से बचने के लिए तेहरान छोड़ रहे लोग
इजराइली हमले के हो रहे हमलों से बचने के लिए ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़कर जा रहे हैं. इस वजह से तेहरान से बाहर निकलने वाले कई हाईवे परजाम लगा हुआ है. वाहनों की कई किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन को देखा जा सकता है. वहीं लोग तेहरान को छोड़कर दूर किसी छोटे शहरों और गांवों की ओर जा रहे हैं, जिससे वह इजराइल के हमलों से अपने व परिवार को बचा सकें.

बता दें कि इजराइल रक्षा मंत्रालय ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान के द्वारा इजराइल के तेल अवीव और यरुशलम पर मिसाइलों के हमले के बाद उसकी प्रतिक्रिया और तेज और घातक हो सकती है.

इजराइली रक्षा मंत्री ने ईरान को दी धमकी
इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल कार्ट्ज ने 16 जून को एक बयान जारी कर ईरान को धमकी दी. रक्षा मंत्री ने कहा, “जिस तरह से ईरान के खूनी तानाशाह ने इजराइल के लोगों के साथ किया है, उस तरह तेहरान के लोगों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं है. लेकिन तेहरान के लोगों के तानाशाही की कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी और तेहरान में उन सभी इलाकों में अपने घरों को खाली करना होगा, जहां ईरानी शासन के ठिकानों और सुरक्षा ढांचों को निशाना बनाना हमारे लिए जरूरी होगा.”

Read more

Local News