इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 206) के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया. ये चेन्नई की इस सीजन लगातार दूसरी हार है, जबिक पंजाब की लगातार दूसरी जीत.
पंजाब के टॉप ऑर्डर की दमदार बल्लेबाजी
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने 210 रनों के विशाल लक्ष्य को 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. पंजाब के टॉप ऑर्डर ने शानदार बल्लेबाजी की. जिसमें प्रियांश आर्या के 11 गेंद में 39, प्रभसिमरन सिंह के 34 गेंद में 43, पहले मैच हीरो कोपर कोनोली के 22 गेंद में 36 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 29 गेंद में 50 रन सबसे खास थे.
इसके अलावा नेहाल वढेरा 9 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शसांक सिंह 6 गेंद में 14 और स्टोएनिस 3 गेंद में 9 रन बनाकर नाबाद रहे. प्रियांसश आर्या को शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. जिसके साथ वो अभिषेक शर्मा के साथ सीएसके के खिलाफ एक से ज्यादा बार ये अवॉर्ड जीतने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. प्रियांश ने 39 रन में 3 चौके और 4 छक्के लगाए.
सीएसके के सभी गेंदबाज की पिटाई हुई. लेकिन सबसे ज्यादा खर्चीले मैट हेनरी रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 54 रन खर्च करके दो विकेट हासिल की. इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 3.4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे.
महात्रे-सरफराज और दुबे की शानदार पारी
इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर सीएसके को बल्लेबाजी का न्योता दिया. लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 14 के कुल स्कोर संजू सैमसन 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद महात्रे और गायकवाड़ ने टीम को संभाला दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 96 रनों की साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया. आयूष महात्रे ने 43 गेंद में 73 रन जबकि कप्तान गायकाड़ 22 गेंद में 28 रनों की पारी खेली.
इसके अलावा सरफराज खान ने 12 गेंद में 32 रन बनाए जबकि शिवम दुबे 27 गेंद में 45 रन बनाकर नबाद रहे. जिसकी वजह से वो 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाने में सफल रहे. लेकिन उनके गेंदबाज इस विशाल लक्ष्य को डिफेंड नहीं कर सके. पंजाब की तरफ से विजयकुमार विशाक ने दो विकेट लिए, जबिक चहल, जैनसन, बार्टलेट को एक-एक विकेट मिला.
CSK vs PBKS IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेन्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्या
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर
CSK vs PBKS IPL 2026: मैच में बनने वाले रिकॉर्ड पर एक नजर
T20 क्रिकेट में 200+ रनों का सबसे ज्यादा बार चेस करने वाली टीम
9 पंजाब किंग्स
7 ऑस्ट्रेलिया
पंजाब किंग्स द्वारा सबसे ज्यादा बार सफल चेस (IPL)
262 बनाम KKR कोलकाता 2025
210 बनाम CSK चेन्नई 2026
206 बनाम CSK अबू धाबी 2014
206 बनाम SRH हैदराबाद 2014
206 बनाम RCB नवी मुंबई 2022
चेपॉक में CSK के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत (IPL)
5 मुंबई इंडियंस (2012-19)
4 पंजाब किंग्स (2023-26)
2022 के बाद यह सिर्फ दूसरी बार है जब CSK किसी सीजन में अपने पहले दो मैच हारी है.
IPL में PBKS के खिलाफ CSK का 200+ स्कोर बनाने का यह छठा मौका है. जो RCB के साथ किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ यह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है. हालांकि पिछले पांच मौकों में से चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि एकमात्र जीत उन्हें 2008 में अपने पहले मैच में मिली थी.
यह पांचवीं बार है जब 200+ स्कोर बनाने के बाद CSK को PBKS के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. T20 में किसी भी टीम के खिलाफ यह किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्ट इंडीज के चार मौकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.


