Monday, March 23, 2026

इंडियन क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह क्रिकेट के मैदान पर प्यार में रंगे नजर आए.

Share

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह मैदान पर बल्ले के साथ आग उगल रहे हैं. वो इन दिनों यूपी टी20 लीग में अपने जलवा बिखेर रहे हैं. वो बल्ले से लीग में धमाल मचा रहे हैं.

  • जहां उसने मिलने के लिए क्रिकेट के मैदान पर उनकी मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज पहुंचती हैं. इन दोनों की क्रिकेट में मैदान पर हुई इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिंकू हाथ में क्रिकेट बैट पकड़े हुए हैं. उनके पीछे खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं.
  • इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज मैदान पर रिंकू सिंह को सरप्राइज देने के लिए पहुंच जाती है. इसके बाद दोनों काफी देर तक बातें करते हैं और एक दूसरे के साथ हंसते हुए खुश नजर आते हैं. इस दौरान प्रिया कुछ तस्वीरों में अपनी इंगेजमेंट रिंग भी दिखाती हुई नजर आ रहीं हैं. इसके बाद रिंकू सिंह अभ्यास करने के लिए चले जाते हैं. इसके अलावा प्रिया रिंकू के मैच देखने के लिए भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचती हैं., जिसके वीडियो भी आए दिन वायरल होते रहते हैं.
  • इन दोनों के बीच काफी प्यार है, दोनों ने 5 जून 2025 को सगाई कर ली थी. रिंकू ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि 2022 में कोविड के दौरान दोनों की बात शुरू हुईं. रिंकू की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर प्रिया ने लाइक की थी, जिसके बाद रिंकू ने उन्हें मैसेज किया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. ये बातचीत जल्द ही प्यार में बदल गई. इससे पहले रिंकू ने प्रिया सरोज के सोशल मीडिया पर फोटो देखे और उन्हें वो खुद के लिए पसंद आईं.

रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स के लिए खेलते हैं. वो टीम के कप्तान हैं. रिंकू ने इस सीजन 10 मैचों में 66.40 की औसत से 332 रन बनाए हैं. रिंकू भारत के लिए 2 वनडे मैचों में 55 रन बनाए हैं. जबकि 33 टी20 मैचों में 546 रन बनाए हैं.

Read more

Local News