Saturday, April 4, 2026

आ गया टीम इंडिया की कप्तानी हासिल करने का दावेदार

Share

टीम इंडिया की कप्तानी किस एक को ही मिलती है लेकिन इसको हासिल करने के कई दावेदार है, जिसमें एक और नाम बढ़ गया है.

 भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी इन दिनों शुभमन गिल टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कर रहे हैं. लेकिन टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल के रूप में कई ऐसे दावेदार मौजूद हैं, जो कप्तानी के प्रबल दावेदार है. अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है, जिसने टीम इंडिया की कप्तानी संभालने की प्रबल इच्छा जताई है, आज हम आपको उसके ही बारे में बताने वाले हैं.

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में रिप्रेजेंट किया है. उन्होंने हाल ही में एक निजी इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने की इच्छा जताई है.

जायसवाल बनना चाहतें हैं टीम इंडिया के कप्तान
यशस्वी जायसवाल ने राज शमामी के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि, ‘अभी मैं अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रहा हूं. मैं अपने शरीर को और बेहतर समझने की कोशिश कर रहा हूं ताकि मैं ज्यादा फिट रह सकूं और अपनी स्किल्स पर और काम कर सकूं. मैं हर दिन खुद पर काम कर रहा हूं ताकि मैं खुद को एक लीडर बना सकूं. एक दिन मैं कप्तान बनना चाहता हूं’.

जायसवाल ने भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने की इच्छा खुले मंच से जाहिर कर दी है. अगर वो भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो शुभमन गिल के बाद टीम इंडिया की कप्तानी के प्रबल दावेदार बन सकते हैं. जायसवाल के आईपीएल 2026 में कप्तानी करने की संभावनाएं भी हैं. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं, अगर उनके कप्तान संजू सैमसन कप्तानी से हट जाते हैं तो ऐसे में यशस्वी जायसवाल कप्तान की भूमिका में नजर आ सकते हैं. आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव उन्हें देश की कप्तानी करने में आने वाले भविष्य में भी मदद करेगा.

यशस्वी जायसवाल के करियर पर डालिए एक नजर
यशस्वी जायसवाल ने 25 टेस्ट मैचों की 47 पारियों में 6 शतक और 12 अर्धशतकों के साथ 2245 रन बनाए हैं. उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 1 वनडे मैच खेला है, जिसमें 15 रन उनके नाम दर्ज हैं. यशस्वी भारत के लिए 23 टी20 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 723 रन बना चुके हैं.

Read more

Local News