Monday, March 30, 2026

आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Share

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को धोखाधड़ी के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि वेदिका शेट्टी आलिया भट्ट की कंपनी के खाते से 76 लाख रुपये से अधिक की राशि चुराकर फरार हो गई थी.

आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी करने और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के खाते से पैसे गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस के अनुसार, वेदिका शेट्टी आलिया भट्ट की कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खाते से 76 लाख रुपये से अधिक की राशि चुराकर फरार हो गई थी.

मुंबई पुलिस ने बताया, ‘मुंबई की जुहू पुलिस ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका शेट्टी को दो साल में जाली हस्ताक्षर करके 76.9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी आलिया की मां सोनी राजदान की शिकायत के बाद हुई है. वेदिका को पांच महीने की फरारी के बाद बेंगलुरु में पकड़ा गया और उसे 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.’

क्या है मामला?
मुंबई पुलिस ने आगे बताया, ‘वेदिका, आलिया भट्ट की कंपनी, इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड में असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी. उसके पोजिशन के कारण उसे ऑफिस के फाइनेंशियल मेटर के लिए एक्सेस और ऑथॉरिटी दी गई थी.’ पुलिस ने कहा कि वेदिका ने अगस्त 2022 से 2024 तक, दो सालों में कंपनी के खाते से 76 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी की.

पुलिस के अनुसार, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इस साल की शुरुआत में मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर, वेदिका के खिलाफ 23 जनवरी, 2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया.

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अल्फा की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट शिव रवैल ने किया है. अल्फा यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया की अगली कड़ी है, जो 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा आलिया भट्ट के पाइपलाइन में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी है. इस फिल्म में वह अपने स्टार पति रणबीर सिंह और विक्की कौशल संग नजर आएंगी.

Read more

Local News