धुरंधर 2′ (धुरंधर: द रिवेंज) ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. शानदार शुरुआत के बाद आदित्य धर की निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म हॉलीडे का पूरा फायदा उठा रही है. फिल्म बॉक्स पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इसने 3 दिनों में ही दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
देश भर के सिनेमाघरों से ‘हाउसफ़ुल’ शो की खबरें लगातार आ रही हैं. तीसरे दिन ईद के मौके पर धुरंधर-2 ने अपने ही ओपनिंड डे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये कमाए.
वहीं ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, दूसरे फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. पहले शुक्रवार को रणवीर सिंह की फिल्म 80.72 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
तीसरे दिन ईद की छुट्टी होने की वजह से आदित्य धर की फिल्म का काफी फायदा मिला है. इस फिल्म ने पहले शनिवार को ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई. सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर-2 ने रिलीज के तीसरे दिन, 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसी के साथ यह 300 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर गई. तीन दिनों के बाद धुरंधर-2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये हो गया है.
धुरंधर 2, पुष्पा 2: द रूल के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत में अब तक की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म बनने की राह पर है. अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 354 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के अलावा, फिल्म ने विश्व स्तर पर 501.04 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ दुनियाभर में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है.
सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर के सीक्वल ने केजीएफ-2, जवान जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट के टॉप 3 में शामिल हो गई है. केजीएफ-2 ने 4 दिनों में 546 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि जवान 4 दिनों में 521 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बाहुबली-2, आरआरआर के बाद ‘धुरंधर 2’ तीन दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं, यह 2026 की 500 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है.
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के नेतृत्व में कलाकारों की एक बड़ी टोली है, जिसमें आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस के इन रुझानों को देखते हुए, यह फिल्म आने वाले दिनों में भी सिनेमा दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनी रहने की संभावना है.


