टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है. आज सुपर 8 राउंड के आखिरी दो मैच खेले जाने हैं. जिसके पहले मैच में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3 बजे आमने सामने होंगे. ये मैच ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है. वो इस मैच को जीतकर अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश करना चाहेंगे. जिससे उनका सेमीफाइनल में मुकाबला सुपर 8 के ग्रुप टू की दूसरे नंबर की टीम न्यूजीलैंड से होगा.
वहीं आज का दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम सात बजे खेला जाएगा. ये एक क्वार्टरफाइनल जैसा मैच है. विजेता टीम सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश कर जाएगी. क्योंकि दोनों टीमों ने सुपर 8 को ग्रुप वन में एक-एक मैच हारा है और एक-एक जीता है, जिससे दोनों के दो-दो पॉइंट्स हैं.
ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारत ने ईडन गार्डन्स पर सिर्फ एक टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला है. 2016 टी20 वर्ल्ड कप में, भारत का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से हुआ था, जहां भारतीय टीम छह विकेट से जीतने में सफल रही थी. इंडिया ने 2022 में T20I में ईडन गार्डन्स पर वेस्टइंडीज का तीन बार सामना किया और सभी मैच जीते.
वहीं विंडीज की इस मशहूर मैदान से अच्छी यादें जुड़ी हैं. दस साल पहले, उन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड को हराकर अपना सबसे शानदार ICC खिताब जीता था विंडीज ने इस जगह पर तीन टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, और कभी कोई मैच नहीं हारा है. शाई होप की टीम घरेलू टीम के खिलाफ इस सिलसिले को जारी रखना चाहेगी.
IND vs WI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज अब तक 30 बर टी20 मैच में आमने सामने आई हैं. जिसमें 19 बार भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि 10 बार वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार आमने सामने आई हैं. जिसमें वेस्टइंडीज ने 3 मैच जीते हैं जबकि भारत केवल एक मैच ही जीत पाई है.
IND vs WI: दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल.
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन.


