Wednesday, March 19, 2025

आज का पंचांग: रंग पंचमी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग 

Share

 आज 19 मार्च, 2025 बुधवार, के दिन चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के लिए कार्य करने और तीर्थयात्रा करने के लिए इस तिथि को अच्छा माना जाता है. आज रंग पंचमी है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है.

19 मार्च का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : चैत्र
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी
  4. दिन : बुधवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी
  6. योग : हर्शन
  7. नक्षत्र : विशाखा
  8. करण : कौलव
  9. चंद्र राशि : तुला
  10. सूर्य राशि : मीन
  11. सूर्योदय : सुबह 06:45 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 06:50 बजे
  13. चंद्रोदय : रात 11.10 बजे
  14. चंद्रास्त :सुबह 08.54 बजे
  15. राहुकाल : 12:47 से 14:18
  16. यमगंड : 08:15 से 09:46

दैनिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र 20 डिग्री तुला से 3:20 डिग्री वृश्चिक राशि तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बृहस्पति और देवता सतराग्नि हैं – जिसे इन्द्राग्नि भी कहा जाता है. यह मिश्रित प्रकृति का नक्षत्र है. नियमित कर्तव्यों के पालन के लिए, किसी की पेशेवर जिम्मेदारियों को सौंपने के लिए, घरेलू काम और दिन-प्रतिदिन के महत्व की किसी भी गतिविधि के लिए ये उपयुक्त नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:47 से 14:18 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Read more

Local News