Thursday, March 13, 2025

आज का पंचांग: फाल्गुन की चतुर्दशी तिथि पर होगा होलिका दहन, जानें शुभ मूहुर्त

Share

आज 13 मार्च, 2025 गुरुवार, के दिन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है. ये तिथि रुद्र द्वारा शासित होती है, जो भगवान शिव का एक प्राचीन और उग्र रूप है. इस दिन की ऊर्जा से भगवान की पूजा करने सबसे अच्छा होता है. आज छोटी होली, होलिका दहन और अट्टुकल पोंगल भी है. आज फाल्गुन चौमासी चौदस और फाल्गुन पूर्णिमा व्रत भी है.

  1. 13 मार्च का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2081
  3. मास : फाल्गुन
  4. पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्दशी
  5. दिन : गुरुवार
  6. तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्दशी
  7. योग : धृति
  8. नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
  9. करण : वणिज
  10. चंद्र राशि : सिंह
  11. सूर्य राशि : कुंभ
  12. सूर्योदय : सुबह 06:50 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 06:47 बजे
  14. चंद्रोदय : शाम 05.45 बजे
  15. चंद्रास्त :सुबह 06.30 बजे (14 मार्च)
  16. राहुकाल : 14:18 से 15:48
  17. यमगंड : 06:50 से 08:20

इस नक्षत्र का माना जाता है शुभ
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20′ से 26:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता भगवान शिव और शासक ग्रह शुक्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 14:18 से 15:48 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Read more

Local News