आईपीएल 2026 का मिनी-ऑक्शन (IPL 2026 Auction) मंगलवार को होने वाला है. इस ऑक्शन पर खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी फैंस की भी नजरें रहने वाली है. तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप आईपीएल 2026 का मिनी-ऑक्शन कब और कहां देखें सकते हैं.
इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Auction) के लिए 1355 खिलाड़ियों ने नाम रजिस्टर्ड कराए था. इसमें से लगभग 350 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए शार्टलिस्ट किया गया है. इसमें 16 भारतीय इंटरनेशनल और 96 विदेशी इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं. लिस्ट में 244 अनकैप्ड भारतीय और 14 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.
आईपीएल 2026 के 10 टीमों में केवल 77 खिलाड़ियों के ही स्लॉट खाली है. हर टीम अधिकतम 25 खिलाड़ी अपने स्क्वाड में रख सकती है. केकेआर के साप सबसे ज्यादा 13 प्लेयर्स की जगह खाली है. इसमें से पंजाब किंग्स 4 खिलाड़ियों, जबकि मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स 5-5 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है.
कब और कहां किस दिने देखें आईपीएल 2026 का मिनी-ऑक्शन
आईपीएल 2026 का ऑक्शन कब है?
आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को होगा.
आईपीएल 2026 का ऑक्शन कब शुरू होगा?
आईपीएल 2026 का ऑक्शन भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा
आईपीएल 2026 का ऑक्शन कहां हो रहा है?
आईपीएल 2026 का ऑक्शन अबू धाबी, UAE में हो रहा है
आईपीएल 2026 का ऑक्शन टीवी पर कहां देखें?
आईपीएल 2026 ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
आईपीएल 2026 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आईपीएल 2026 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे.
किस टीम के पास पर्स में कितना पैसा बाकी?
- कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.3
- चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4
- सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5
- लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95
- दिल्ली कैपिटल्स – 21.8
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4
- राजस्थान रॉयल्स – 16.05
- गुजरात टाइटंस -12.9
- पंजाब किंग्स -11.5
- मुंबई इंडियंस – 2.75
जानिए किस टीम के पास कितने खिलाड़ी मौजूद?
पंजाब किंग्स (PBKS) : अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जानसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पाइला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विशक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.
मुंबई इंडियंस (MI) : अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, जसप्रित बुमरा, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिशेल सैंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स.
गुजरात टाइटंस (GT) : अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन (ट्रेड), रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल.
दिल्ली कैपिटल्स (DC) : अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, नितीश राणा (ट्रेड), समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) : अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड), अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी (ट्रेड), मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत, शाहबाज अहमद.
राजस्थान रॉयल्स (RR) : ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा (ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, नंद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (ट्रेड), रियान पराग, सैम कुरेन (ट्रेड), संदीप शर्मा, शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, युद्धवीर चरक.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्राइडन कार्से, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, स्मरण रविचंद्रन, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी.


