Sunday, March 15, 2026

असम सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने 1,508 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

Share

असम सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने 1,508 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्ती अलग-अलग ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी, 2026 को शुरू हो गई है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2026 को रात 11:59 बजे है.

अलग-अलग कैटेगरी के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग हैं. जिन्हें उम्मीदवार को पूरा करना होगा. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट – https://rural.assam.gov.in पर विजिट करें.

यह भर्ती कमिश्नर, पंचायत और ग्रामीण विकास, असम के तहत की जाएगी. भारतीय नागरिक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये पद स्कीम-बेस्ड और कॉन्ट्रैक्ट वाले हैं. योग्य उम्मीदवार डेडलाइन के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

विभाग के मुताबिक, महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (MGNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G), और फाइनेंस कमीशन ग्रांट जैसी बड़ी ग्रामीण योजनाओं के तहत 1,508 खाली कॉन्ट्रैक्ट वाले पदों को भरा जाएगा. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ये पद अस्थायी हैं और सिर्फ संबंधित योजना के समय तक ही मान्य रहेंगे. ये नौकरियां स्कीम के साथ ही खत्म हो जाएंगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्विस जारी रखने, नियमित करने या बढ़ाने के किसी भी अनुरोध या मांग पर विचार नहीं किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसकी तारीख और परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में घोषित की जाएगी. उम्मीदवार को SMS और ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट के जरिये सूचित किया जाएगा. आवेदन करने वालों को सलाह दी गई है कि वे एग्जाम शेड्यूल के बारे में अपडेट के लिए विभाग की वेबसाइट नियमित चेक करते रहें.

Read more

Local News