Sunday, April 5, 2026

अश्विन अमावस्या 2025 पर अंतिम सूर्य ग्रहण 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा…

Share

 ज्योतिष के अनुसार, सूर्य या चंद्र ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, बल्कि इसका प्रभाव लोगों की किस्मत और जीवन पर भी पड़ता है. साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, अश्विन अमावस्या को लग रहा है. यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा. ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव देश-विदेश समेत सभी 12 राशियों पर महसूस होगा. इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और बुध कन्या राशि में रहेंगे और शनि मीन राशि में दृष्टि डालेंगे.

काशी के प्रसिद्ध पुजारी पंडित अजय शुक्ला का कहना है, “अश्विन अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण विशेष रूप से वृषभ, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी है. इस अवधि में जो भी नए काम या निवेश करेंगे, उन्हें लाभ मिलने की संभावना अधिक है. ग्रहण का प्रभाव मानसिक और आर्थिक स्थिति दोनों में सुधार लाएगा.

वृषभ राशि पर प्रभाव
अश्विन अमावस्या का सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. इस अवधि में आपका साहस और निर्णय क्षमता बढ़ेगी. करियर में सफलता के अवसर बढ़ेंगे और मेहनत के अनुसार प्रमोशन मिलने की संभावना है. नए आय स्रोत खुलेंगे और परिवारिक परेशानियां दूर होंगी. छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी.

सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा. आय के नए स्रोत खुलेंगे और नौकरी या व्यापार में प्रगति होगी. संपत्ति में वृद्धि होगी और परिवार एवं वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. स्वास्थ्य के मामले में सुधार होगा.

तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के व्यवसाय और काम में प्रगति होगी. परिवार का समर्थन मिलेगा और संपत्ति या वाहन खरीदने की योजनाएं सफल होंगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे.

धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी और पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. स्वास्थ्य स्थिर रहेगा और व्यवसायिक विस्तार के माध्यम से मानसिक संतोष प्राप्त होगा.

कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण भाग्यशाली रहेगा. वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे और नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. करियर और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यावसायिक समस्याओं से राहत मिलेगी.

इस ग्रहण का शुभ प्रभाव राशियों पर लंबे समय तक रहेगा. इसलिए इस समयावधि में सकारात्मक निर्णय लेना और कार्यों को सफलता पूर्वक संपन्न करना लाभकारी रहेगा.

Read more

Local News