‘अवतार: फायर एंड ऐश’ अपने पहले मंडे टेस्ट से गुजर चुकी है, जो ज्यादा खास नहीं रहा है. अपने मंडे टेस्ट में फिल्म अवतार 3 बहुत स्लो दिखी. भारत में अवतार 3 का जादू धुरंधर के आगे फीका पड़ता जा रहा है. इधर धुरंधर भी मंडे को बॉक्स ऑफिस पर पस्त दिखी और 18वें दिन अपने दैनिक कलेक्शन में सबसे कम कमाई की. चलिए जानते हैं अवतार 3 और धुरंधर दोनों ही फिल्मों ने मंडे को कितना कमाया है.
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ डे 4 कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भारत में अपने पहले रविवार यानी तीसरे दिन शनिवार से ज्यादा कमाई की थी. ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने तीसरे दिन भारत में 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, फिल्म ने भारत में 19 करोड़ रुपये से खाता खोला था और दूसरे दिन 22.25 करोड़ रुपये कमाए थे. अब फिल्म ने अपने पहले मंडे 8.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का भारत में कुल कलेक्शन 76 करोड़ रुपये हो गया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 345 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमा लिए हैं.
तीसरे मंडे धराशयी हुई धुरंधर
धुरंधर ने अपने 18 दिनों की रिलीज में अब तक सबसे कम कमाया है. सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे मंडे यानी 18वें दिन धुरंधर ने सिर्फ 16 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया, जबकि ने फिल्म ने संडे को 40.30 करोड़ रुपये कमाए थे. भारत में धुरंधर 600 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है और वर्ल्डवाइड फिल्म बहुत जल्द 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी. मंडे को धुरंधर का हिंदी में 28.76 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ. जिसमें सबसे ज्यादा (36.66 फीसदी) इवनिंग शो पर दर्शक जुटे थे. नाइट शो में 33.24 फीसदी, दोपहर के शो में 28.32 फीसदी और मॉर्निंग शो में 16.81 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ है. अब क्रिसमस वीकेंड का आ रहा है और देखना होगा कि इस वीकेंड का फायदा कौनसी फिल्म उठाती है. वहीं, अगले हफ्ते के बाद बॉलीवुड फिल्म इक्कीस भी रिलीज होने जा रही है.


