Thursday, February 26, 2026

अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने दिल खोलकर बधाई दी है, जिस पर एक्टर ने रिएक्ट किया है.

Share

 तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला. इस शानदार अचीवमेंट के लिए एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने उनके लिए एक खास बधाई नोट भेजा, साथ में फूलों का एक खूबसूरत गुलदस्ता भी भेजा, जिसे पुष्पा स्टार ने अपने फैंस के साथ साझा किया है.

अल्लू अर्जुन को 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में बड़ी जीत के बाद एक्टर मृणाल ठाकुर से दिल से बधाई मिली. 26 फरवरी को अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मृणाल के भेजे गुलदस्ते की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें मृणाल द्वारा भेजा गया एक खास नोट था.

मृणाल ने अपने नोट में लिखा, ‘सर, फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. आप इस सम्मान के हकदार हैं. आप हर परफॉर्मेंस में जो डेडिकेशन, इंटेंसिटी और शानदार टैलेंट दिखाते हैं, वह सच में इंस्पायरिंग है.’

Allu Arjun

पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अल्लू अर्जुन ने शुक्रिया अदा किया और साथ ही एक्ट्रेस के साथ काम करने की अपनी इच्छा भी जताई है. उन्होंने लिखा पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद. मृणाल ठाकुर, आप बहुत अच्छी हैं. उम्मीद है किसी दिन आपके साथ काम करूंगा.’

इस हफ्ते की शुरुआत में, अल्लू अर्जुन ने सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए 70वें फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स साउथ में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस कामयाबी का जश्न मनाया और सेरेमनी की एक झलक शेयर की थी.

ब्लैक सूट पहने हाथ में अवॉर्ड लिए अल्लू अर्जुन ने अपनी तस्वीर साझा की और कैप्शन में सभी का शुक्रियाअदा करते हुए लिखा, ‘फिल्मफेयर, इस शानदार सम्मान के लिए आपका धन्यवाद. यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मुझे यह अवॉर्ड ऐसी जगह मिला है जहां मुझे इतने अनोखे तरीके से प्यार किया जाता है. मैं सभी के आशीर्वाद से काफी खुश हू, और मैं यह अवॉर्ड अपने सभी फैंस को उनके बेशुमार प्यार के लिए समर्पित करता हूं.’ उनके इस पोस्ट पर कई सेलिब्रटी और फैंस ने उन्हें बधाई दी है.

अल्लू अर्जुन एक बार फिर ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त में पुष्पा राज के अपने रोल में नजर आएंगे. उनकी रोमांचक लाइनअप में फिल्ममेकर लोकेश कनगराज के साथ ‘AA23’ और एटली के साथ ‘AA22xA6’ भी शामिल है.

दूसरी ओर, मृणाल अदिवी सेष के साथ ‘डकैत’ में दिखेंगी. शनील देव के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम ड्रामा में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला के साथ और भी कई अहम रोल में नजर आएंगे.

Read more

Local News