Thursday, February 19, 2026

अमेरिका के टेक्सास में फ्लैश फ्लड ने तबाही मचायी. मात्र 45 मिनट में नदी का जलस्तर 26 फीट (8 मीटर) ऊपर उठ गया.

Share

टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से तबाही मच गई. देखते ही देखते 51 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लड़कियों के लापता होने की खबर है. जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा है.

अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है. हेलिकॉप्टर और ड्रोन से राहत बचाव अभियान चलाया गया है. पीएम मोदी ने विनाशकारी बाढ़ और लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना.

Texas flash floods

मध्य टेक्सास के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार रात कुछ ही घंटों में भीषण बारिश हुई. पूरा इलाका पानी-पानी हो गया. एक बड़ी घटना तब घटी जब नदी ग्वाडालूप में उफान आ गया. मात्र 45 मिनट में नदी का जलस्तर 8 मीटर बढ़ गया. नदी किनारे एक निजी ईसाई ग्रीष्मकालीन कैंप स्थित है. देखते ही देखते इस समर कैप में पानी भर गया. घटना के समय कैंप में कई लड़कियां थी.

आनन-फानन में राहत बचाव अभियान चलाया गया. बहुत से लोगों को बचाया गया. इस दौरान 51 लोगों की मौत हो गई जबकि केर काउंटी में कैंप मिस्टिक से 27 लड़कियों के लापता होने की खबर है.

बचाव दल ने शनिवार को मध्य टेक्सास में क्षतिग्रस्त पेड़ों, पलटी हुई कारों और कीचड़, मलबे से भरे विनाशकारी भूभाग की तलाशी ली लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा. इस दौरान लापता 27 लड़कियां को नहीं देखा गया.

आपदा की इस घड़ी में होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव क्रिस्टी नोएम ने लोगों को बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. टेक्सास के गवर्नर डैन पैट्रिक ने बाढ़ के बीच रविवार को टेक्सास में प्रार्थना दिवस घोषित करने वाले एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए.

अधिकारियों के अनुसार केर काउंटी में अब तक सैकड़ों लोगों को बचाया गया है. इनमें से कई को हेलीकॉप्टर से निकाला गया. शनिवार देर रात (स्थानीय समय) एक्स पर एक पोस्ट में नोएम ने बताया कि अमेरिकी तटरक्षक बल ने 223 लोगों की जान बचाई.

नोएम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि इस समय हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को ढूंढना है. इस दौरान ये भी पता लगाया जाएगा कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को कितना नुकसान हुआ है.

गवर्नर ने कहा है कि जब तक कि प्रत्येक लापता व्यक्ति का पता नहीं चल जाता तब तक तलाशी अभियान जारी रहेगा. 6 जुलाई को हिल कंट्री में आई बाढ़ को लेकर टेक्सास में प्रार्थना दिवस के रूप में घोषित किया गया है. इस दौरान टेक्सास के लोगों को इस आपदा से प्रभावित समुदायों के लिए प्रार्थना में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है.

Texas flash floods

Read more

Local News