Sunday, March 15, 2026

 अफगानिस्तान पहले सुपर ओवर में 17 रन डिफेंड न कर पाने के बाद दूसरे सुपर ओवर में 24 रन नहीं बना पाई.

Share

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच इतिहास के पन्नों में फिर से दर्ज हो गया, क्योंकि मैच का नतीजा डबल सुपर ओवर में आया, जहां अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. मैच में दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में 187 रन ही बना पाए. इसके बाद पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए. जिसके बाद दूसरा सुपर भी खेला गया. उसमें दक्षिण अफ्रीका ने 24 रनों का टारगेट सेट किया, लेकिन अफगानिस्तान 5 रन से पीछे रह गया.

अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर
​​यह पहली बार था जब T20 वर्ल्ड कप का कोई मैच डबल सुपर ओवर में गया है. कुल मिलाकर, टूर्नामेंट में यह पांचवां मौका था जब मैच सुपर ओवर में गया. इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की ये दूसरी जीत है, इससे पहले उन्होंने कनाडा को मात दिए थे. जिसकी वजह वो सुपर 8 में पहुंचने के काफी करीब पहुंच गए हैं. जबकि अफगानिस्तान की ये दूसरी हार है, इससे पहले उन्हें न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से वो टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गए हैं. ग्रुप डी में अब अफ्रीका और न्यूजीलैंड के 4-4 अंक हो गए हैं.

SA vs AFG: दो सुपर ओवर
जब दूसरे सुपर ओवर का क्लाइमेक्स आया तो रोमांच अपने चरम पर था, रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के मारकर अफगान टीम को 24 रन के टारगेट तक पहुंचाने से बस एक हिट दूर थे. लेकिन वह आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए, और साउथ अफ्रीका ने आखिरकार मैच जीत लिया.

पहले सुपर ओवर में, दोनों टीमों ने कुल 17 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने दो चौके और एक छक्का लगाया. फजलहक फारूकी 17 रनों के टोटल बचाने की कगार पर थे, लेकिन आखिरी बॉल पर वो यॉर्कर मिस कर गए, और स्टब्स ने फुलटॉस का फायदा उठाते हुए छक्का मारकर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म कर दिया.

Read more

Local News