Thursday, March 19, 2026

अपह्त 2 लड़कियां बरामद, आरोपित गिरफ्तार

Share

डुमरा थाने की पुलिस ने विगत 16 मई 2025 को कुम्हरा विशनपुर गांव से अपह्त दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया.

\\

सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने विगत 16 मई 2025 को कुम्हरा विशनपुर गांव से अपह्त दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही इस मामले में एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सुनील साह पिता स्नेही साह, थाना क्षेत्र के डेउआ गांव का रहनेवाला है. पुलिस के मुताबिक, इस संदर्भ में अपह्त लड़कियों के परिजन के द्वारा आवेदन देकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. बरामदगी के बाद दोनों नाबालिग लड़कियों का न्यायालय के आदेशानुसार 183 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज किया गया गया. इसके पश्चात उन्हें विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

Read more

Local News