उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर UK 07 Rider अनुराग डोभाल के जीवन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. अनुराग डोभाल पिता बन गये हैं. रामनवमी के दिन उनकी पत्नी रितिका ने बच्चे को जन्म दिया है. अनुराग डोभाल ने इंस्टा पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए…
- बता दें, बीते कुछ दिनों से UK 07 Rider अनुराग डोभाल पारिवारिक परेशानियां झेल रहे हैं. उन्होंने इंस्टा लाइव पर 2 घंटे से अधिक का वीडियो बनाकर इसकी जानकारी दी थी. जिसमें उन्होंने अपने फॉलोवर्स से अपना दर्द साझा किया था. इसके कुछ ही दिनों बाद UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने लाइव आकर खुद को खत्म करने की कोशिश की.
- तब अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव रहते हुए गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 150 किलोमीटर प्रति रफ्तार से भी ज्यादा तेज गाड़ी चला रहे थे. इसके बाद उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में अनुराग डोभाल गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हे पहले मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया. जहां उनकी हालत में सुधार हुआ.
मार्च के दूसरे हफ्ते में अनुराग डोभाल ने इंस्टा पोस्ट पर अपना हेल्थ अपडेट दिया. जिसमें उन्होंने बताया वे अब ठीक हो रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों की दुआओं के लिए धन्यवाद दिया. इसके बाद से ही उनके चाहने वाले उनके पोस्ट का वेट कर रहे थे.
अब UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने पोस्ट से बड़ी खुशखबरी शेयर की है. अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका डोभाल ने बच्चे को जन्म दिया है. जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट किया.
रितिका डोभाल के बाद अनुराग डोभाल ने भी इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने तामम दुख दर्द को भुलाते हुए इमोशनल पोस्ट किया है.
UK 07 Rider अनुराग डोभाल उत्तराखंड के रहने वाले हैं. वे उत्तराखंड के डोईवाला में रहते हैं. यूट्यूबर्स बाइकर्स अनुराग डोभाल के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फैन्स मौजूद हैं. एक युवा वर्ग का बड़ा तबका उन्हें फॉलो करता है. हाल ही में big boss 17 से आने के बाद उनके फॉलोअर्स में काफी बढ़ोतरी हुई. उनके इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन और यूट्यूब पर 7.82 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. फेसबुक पर भी 1.5 मिलियन फॉलोअर हैं.


