Tuesday, March 31, 2026

अजय देवगन ने अपने बर्थडे से पहले फैंस को नया तोहफा दिया, अपनी नई फिल्म का एलान किया है.

Share

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने बर्थडे से 2 दिन पहले एक नई फिल्म का एलान किया है. यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है. एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का खुलासा किया है.

मंगलवार को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर नई एआई फिल्म का अनाउंसमेंट किया है. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हर किसी का एक ब्रेकिंग पॉइंट होता है, उनका तो ग्लोबल हो गया. हैप्पी बर्थडे जोशी. सच्ची घटनाओं से प्रेरित. 2 अप्रैल को रिलीज हो रही है.’

हैप्पी बर्थडे जोशी को अजय देवगन ने दानिश देवगन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. अंशुल कुमार शर्मा इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. वत्सल शेठ इसके राइटर हैं. हालांकि यह सिनेमाघरों में आएगी या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.

पोस्टर की बात करें तो पोस्टर में कोई शख्स हाथ में एक फ्लॉपी डिस्क थामे हुए दिख रहा है. डिस्क पर हैप्पी बर्थडे जोशी, सच्ची घटनाओं पर आधारित ए जेन-एआई फिल्म लिखा हुआ है. बैकग्राउंड में एक मेज देखा जा सकता है, जिस पर कई सारे न्यूजपेपर दिख रहे हैं, जिस पर जोशी के नाम की कई हेडलाइन्स दिख रहे हैं. अजय देवगन की यह एआई फिल्म उनके बर्थडे, जो 2 अप्रैल को है, और हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज होगी.

अजय देवगन की झोली में कई सारे प्रोजेक्ट है. वह अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे. यह फिल्म इसी साल 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उनकी झोली में दृश्यम-3 भी है. अजय देवगन विजय सालगांवकर के अपने प्रतिष्ठित किरदार में वापसी करेंगे. तब्बू भी आईजी मीरा देशमुख के रूप में लौट रही हैं.

सीक्वल के बाद अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम 3’ की भी जिम्मेदारी संभाली है, जो इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. आने वाले पार्ट में, अक्षय खन्ना कास्ट का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज फ्रैंचाइजी में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा, वह रोहित शेट्टी की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ में भी दिखाई देंगे.

Read more

Local News