Monday, March 23, 2026

अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है

Share

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी। पटना समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम कोहरे की भी संभावना है।

पटना प्रदेश में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। सोमवार की सुबह सर्द पछुआ हवा की रफ्तार तेज रही। इससे ठंड का अहसास अधिक हो रहा था।

सुबह 10:00 बजे के बाद धूप निकलने के साथ ठंडी हवा परेशान करते रही। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।

सोमवार को पटना सहित 18 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस तथा 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मंगलवार को पटना सहित ज्यादातर जिलों में सुबह के समय आंशिक कोहरा व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को 26.3 डिग्री सेल्सियस एवं मोतिहारी का 28.0 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पांच सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।

सोमवार को पटना सहित 30 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

पटना का अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Read more

Local News