नई दिल्ली: केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्श के मन में इस समय यही सवाल है कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और इसके तहत में कितना इजाफा होगा? जैसे-जैसे 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के करीब आ रहा है वैसे वैसे 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा और तेज हो रही हैं.
बता दें कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को पूरा हो रहा है. इसके चलते सरकार ने पहले ही 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर दिया है और टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को भी मंजूरी दे दी है. यह कमीशन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, अलाउंस और पेंशन बेनिफिट्स का रिव्यू करेगा.
8वां वेतन आयोग कब लागू हो सकता है?
कमीशन के अप्रैल 2027 तक अपनी रिपोर्ट देने की उम्मीद है. आमतौर पर रिपोर्ट आने के बाद सरकार तीन से छह महीने का समय लेती है. ऐसे में 8वें वेतन आयोग के जनवरी 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में लागू हो सकते हैं. हाल ही में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी साफ कर चुके हैं कि सरकार 8वें केंद्रीय वेतन को लागू करने की तारीख और फंडिंग का फैसला बाद लेगी.
सैलरी बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा मल्टीप्लायर होता है. इसे मौजूदा से सैलरी से मल्टीप्लाई किया जाता है और नई सैलरी तय की जाती है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 8वें वेतन आयोग में 1.83 से 2.46 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना होगा इसका अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद होगा.
8वां वेतन आयोग 2028 में लागू हुआ तो कितना मिलेगा एरियर?
अगर 8वां वेतन आयोग जनवरी 2028 में लागू होता है और इसे जनवरी 2026 से माना जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों लगभग 2 साल का एरियर मिलेगा. ऐसे में उन्हें एरियर के रुप में बड़ी राशि मिल सकती है. मान लीजिए अगर किसी कर्मचारी की सैलरी में करीब 11900 रुपये महीने की बढ़ोतरी होती है तो दो साल का एरियर करीब 2 लाख 85 हजार रुपये बन सकता है.


