Wednesday, April 1, 2026

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, जानें मल्टीस्टारर फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन.

Share

तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित हाउसफुल 5 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज हुई. फिल्म ने चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन अब इसकी कमाई थोड़ी धीमी हो गई है. फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है, वीकेंड पर फिल्म ये आंकड़ा पार कर सकती है. हालांकि एक हफ्ता पूरा होते-होते फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट पर आ गई है. जानें फिल्म की आठवें दिन की कमाई.

‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

मीडिया ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 8 का एक हफ्ते का घरेलू कलेक्शन 127 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसका आंकड़ा मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसके मुताबिक फिल्म का एक हफ्ते का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 191.73 करोड़ हो गया है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन अब तक सिर्फ 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही टोटल कलेक्शन 133.25 करोड़ हो गया है.

  • https://www.youtube.com/embed/xGQuT1wm2qk
डे 1₹ 24 करोड़
डे 2₹ 29 करोड़
डे 3₹ 32.5 करोड़
डे 4₹ 13 करोड़
डे 5₹ 11.25 करोड़
डे 6₹ 8.5 करोड़
डे 7₹ 7 करोड़
डे 8₹ 6 करोड़
टोटल कलेक्शन₹ 133.25 करोड़

कमाई में गिरावट के बीच, सफल हाउसफुल सीरीज की पांचवीं किस्त ने 8वें दिन हिंदी में 11.71 प्रतिशत की कमाई दर्ज की. मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी 5.51% और नाइट शो की ऑक्यूपेंसी 16.85% रही.

दो क्लाईमैक्स हैं फिल्म में

हाउसफुल 5, हाउसफुल फ्रैंचाइज की पांचवीं फिल्म है. जो एक लग्जरी क्रूज शिप पर सेट है. इस शिप में एक अरबपति को रहस्यमय तरीके से मार दिया जाता है. इसके बाद हत्या करने वाले आरोपी को ढूंढने के बीच भरपूर कॉमेडी और ड्रामा होता है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के दो अलग-अलग क्लाईमैक्स हैं, हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B. दोनों में क्लाईमैक्स अलग-अलग दिखाए गए हैं जिसको लेकर दर्शक एक्साइटमेंट में फिल्म देखने जा रहे हैं. इस फिल्म को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है.

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ, स्टार कास्ट में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Read more

Local News