Thursday, March 19, 2026

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत आज अपना दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाला है.

Share

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत आज (17 जनवरी) अपना दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाला है. ये मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. हाल ही आईपीएल से मुस्तफिजुर को बाहर करने और फिर बांग्लादेश का भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने को लेकर उठे विवाद के बाद ये दोनों देशों के बीच पहला हाई प्रोफाइल मैच होगा.

भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत बारिश से प्रभावित मैच में अमेरिका को हराकर किया है. मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए अमेरिका को 107 रनों पर रोक दिया, जिसमें हेनिल पटेल ने 16 रन देकर पांच विकेट लिए. और फिर अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 42 रनों की बदौलत 118 गेंदें शेष रहते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया.

वहीं बांग्लादेश के लिए ये टूर्नामेंट का पहला मैच होगा, जिसमें वो जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेगा. बांग्लादेश की अंडर 19 टीम काफी मजबूत है, हाल ही में उन्होंने ACC U19 एशिया कप में सेमीफाइनल तक पहुंचे और 2023-2024 में लगातार U19 एशिया कप खिताब भी जीते.

IND U19 vs BAN U19: हेड टू हेड
अब तक दोनों टीमें 28 बार आमने सामने आचुकी हैं. जिसमें भारत को 21 मैच में जीत मिली है जबकि बांग्लादेश केवल 6 मैच जीत सका है और एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका.

अगर हम अंडर 19 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां पर भी भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अब तक खेले गए 7 अंडर 19 वर्ल्ड कप मैं में भारत ने 5 और बांग्लादेश ने 2 में जीत हासिल की है.

IND U19 vs BAN U19: लाइव स्ट्रीमिंग
अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत बनाम बांग्लादेश का मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर भी उपलब्ध होगी.

IND U19 vs BAN U19: संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय अंडर 19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल.

बांग्लादेश अंडर 19 टीम
मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, मोहम्मद रिफत बेग, कलाम सिद्दीकी एलीन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल, मोहम्मद समिउन बसीर रतुल, मोहम्मद अब्दुल्ला (विकेटकीपर), साद इस्लाम रजीन, शेख परवेज जिबोन, शाधीन इस्लाम, इकबाल हुसैन एमोन.

Read more

Local News