Friday, May 29, 2026

‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है.

Share

‘है जवानी तो इश्क होना है’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. यह भी जून महीने के पहले वीक में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानें फिल्म का सर्टिफिकेशन, रनटाइम, डे 1 प्रिडिक्शन, स्क्रीन काउंट समेत अन्य जानकारियां…

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रोड्यूसर, लेबल टिप्स ने कुछ दिन पहले एक बयान जारी किया था, जिसमें इस फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट बिल्कुल अनोखी है और इसका किसी भी दूसरी फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है. बयान में कहा गया है, ‘टिप्स, रमेश तौरानी जी, डेविड धवन जी, और फिल्म की पूरी टीम यह साफ करना चाहती है कि यह फिल्म एक बिल्कुल नई कहानी और स्क्रीनप्ले पर आधारित है और इसका किसी भी दूसरी फिल्म से कोई मेल नहीं है.’

इसमें आगे लिखा था, ‘हमने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल लगा दिया है और हम 5 जून को सिनेमाघरों में दर्शकों का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें एक मजेदार पारिवारिक अनुभव मिल सके. सिनेमाघरों में मिलते हैं.’

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बजट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड धवन की निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लगभग 55 करोड़ रुपये के बजट में बनाकर तैयार किया गया है. हालांकि मेकर्स ने इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

डे 1 प्रेडिक्शन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ओपनिंग डे की बात करें तो यह फिल्म डबल डिजिट में कलेक्शन कर सकती है. ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल के अनुसार, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ओपनिंग डे 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ कास्ट और स्क्रीन काउंट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की एक नई और दिलचस्प तिकड़ी नजर आएगी. सहायक कलाकारों में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय शामिल हैं. इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी ने टिप्स फिल्म्स बैनर के तहत किया है और इसका सह-निर्माण मैक्सिमिलियन फिल्म्स के गौरव बोस ने किया है.

डेविड धवन की निर्देशित यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और जबरदस्त मनोरंजन का वादा करती है, जिसे खास तौर पर पारिवारिक दर्शकों के लिए बनाया गया है. टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म, 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म देश भर के लगभग 2500 से 3,000 स्क्रीन पर रिलीज होगी.

सर्टिफिकेशन और रनटाइम
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने अपनी रिलीज से पहले सेंसर से जुड़ी सभी औपचारिकताएं आधिकारिक तौर पर पूरी कर ली हैं. इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है, जिससे यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने के लिए उपयुक्त हो गई है. इसका कुल रनटाइम 136 मिनट यानी 2 घंटे, 16 मिनट और 40 सेकंड है.

Read more

Local News