ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप शादी कर ली है. आज, 4 जून को हिना खान ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें शेयर कर अपने शादी की आधिकारिक एलान किया है. हिना के इस एलान ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है.
हिना खान ने बुधवार, 4 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली. दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे. दोनों एक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे.
बुधवार को हिना खान ने अपनी शादी की खबर देकर सभी को हैरान कर दिया है. टीवी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की है और इस इसे एक लंबे और दिल छू लेने वाले नोट के साथ साझा किया है.
हिना खान ने की शादी
हिना खान ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया. हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जन्मों-जन्मों तक बना रहेगा. अब हमारा घर, हमारी रोशनी, हमारी उम्मीद एक साथ हैं. हम सभी बाधाओं को पार करते हैं. आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है. हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं.’
हिना खान का वेडिंग ड्रेस
अपनी शादी के लिए हिना खान ने ओपल ग्रीन कलर की हैंडलूम साड़ी को चुना था, जिसमें सोने और चांदी के धागों से सदियों पुरानी आकृतियां बुनी गई हैं. इसमें हल्के लाल रंग की बॉर्डर, धागे के काम और जरदोजी से कढ़ाई की गई.
अपनी शादी के लिए हिना खान ने ओपल ग्रीन कलर की हैंडलूम साड़ी को चुना था, जिसमें सोने और चांदी के धागों से सदियों पुरानी आकृतियां बुनी गई हैं. इसमें हल्के लाल रंग की बॉर्डर, धागे के काम और जरदोजी से कढ़ाई की गई. हिना मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई ज्वैलरी पहने नजर आई.जबकि रॉकी ने शादी के लिए मनीष मल्होत्रा का सिंपल व्हाइट चिकन कुर्ता चुना था.
शेयर की गई तस्वीरों में न्यूलीवेड कपल खूबसूरत पोज देते नजर आ रहे हैं. कई तस्वीरों हिना खान अपनी वेडिंग रिंग, मेहंदी समेत अन्य शादी के जोड़े को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर में कपल को रजिस्टर मैरिज करते हुए देखा जा सकता है. यह तस्वीर पुष्टि करती है कि कपल ने अपने नए सफर की शुरुआत करने के लिए रजिस्टर मैरिज को चुना है.
न्यूली वेड कपल को सेलेब्स ने दी बधाई
तस्वीरें सामने आने के बाद सेलेब्स और फैंस की बधाइयों की कतार लग रही है. मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पोस्ट के कमेंट में लिखा है, ‘बेस्ट न्यूज, अब तक की सबसे प्यारी जोड़ी.’ मलाइका अरोड़ा, गौहर खान, सोहा अली खान, जरीन खान, बिपाशा बसु, अंकिता लोखंडे समेत कई सेलेब्स और फैंस ने न्यूली वेड कपल को नए सफर के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं.हिना खान और रॉकी जयसवाल की पहली मुलाकात
हिना खान और रॉकी जयसवाल की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी. हिना ने शो में अक्षरा का किरदार निभाया था और रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे. समय के साथ उनका रिश्ता प्यार में बदल गया और इस जोड़े ने 2017 में दुनिया के सामने इसका एलान कर दिया. तब से, यह जोड़ी एक-दूसरे के सबसे बड़े समर्थक रहे हैं.


