Saturday, May 2, 2026

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारणी जारी, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 18 जनवरी को उद्घाटन के बाद 22 जनवरी से चलेगी।

Share

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारणी जारी हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 18 जनवरी को उद्घाटन के बाद यह ट्रेन 22 जनवरी से चलेगी। यह अत्याधुनिक ट्रेन वाराणसी, लखनऊ होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। अप में यह 27 घंटे 40 मिनट में और डाउन में 29 घंटे 35 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। सासाराम, डेहरी ऑन सोन, भभुआ रोड जैसे स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

सासाराम (रोहतास)। हावड़ा से आनंद विहार तक चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Howrah Anand Vihar Amrit Bharat Express) की समय सारणी रेलवे द्वारा जारी कर दी गई है। 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद 22 जनवरी से इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा।

वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, हापुड़ के रास्ते आनंद विहार जाने के लिए यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नई ट्रेन उपलब्ध होगी।

अप में यह ट्रेन हावड़ा से 27 घंटे 40 मिनट में 1451 किलोमीटर की दूरी तय कर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार से यह ट्रेन 29 घंटा 35 मिनट में हावडा पहुंचेगी।

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत का रूट और टाइम

ट्रेन संख्या 13065 प्रत्येक गुरुवार की रात 11.10 में हावड़ा से चलने के बाद अगले दिन शुक्रवार को सुबह अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन 08.14, डेहरी आनसोन स्टेशन पर 08.32, सासाराम जंक्शन पर 08.50 तथा भभुआ रोड स्टेशन पर 09.27 पर पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन शनिवार की सुबह 02.50 में आनंद विहार पहुंचेगी।

आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत का रूट और टाइम

उसी प्रकार ट्रेन संख्या 13066 आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक शनिवार सुबह 5:15 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार की रात 11.24 में भभुआ रोड, 11.53 में सासाराम, 12.08 में डेहरी आन सोन व 12.24 में अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पहुंचेगी।

गया, कोडरमा, गोमो धनबाद समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार की सुबह 10.50 में हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।

Read more

Local News