अक्षय कुमार की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. मंगलवार को टिकटें रियायती कीमतों पर उपलब्ध थीं और सिनेमा प्रेमियों ने इसका भरपूर फायदा उठाया और फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर से दोहरे अंकों में अपना दबदबा बनाया. 5 दिनों के बाद छठे दिन फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही है. हालांकि अक्षय कुमार की यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है.
तरुण मनसुखानी निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त है और दो अलग-अलग क्लाइमेक्स (‘हाउसफुल 5’ ए और ‘हाउसफुल 5’ बी) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में अक्षय और रितेश के अलावा, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त,चंकी पांडे, फरदीन खान समेत कई बड़े कलाकार हैं.
यह फिल्म एक क्रूज पर एक अरबपति की हत्या के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है और उसके वारिस (अक्षय, अभिषेक और रितेश) के रूप में खुद को पेश करने वाले तीन धोखेबाज इस मामले में मुख्य संदिग्ध हैं. इस मजेदार फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली समीक्षा मिली है.
‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ ने 5वें दिन 13.46% की गिरावट देखी. फिल्म ने 5वें दिन 11.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 111.75 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म ने 5 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई की, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह रिलीज के छठे दिन सिंगल डिजिट तक ही सीमित रहेगी.
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के छठे दिन शाम 8 बजे तक 5.7 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब तक के आए आंकड़ो के बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 117.45 करोड़ रुपये हो गया है. रात तक इस आंकड़े में वृद्धि होने की उम्मीद है.
| दिन | इंडिया नेट कलेक्शन |
| 1 | 24 करोड़ रुपये |
| 2 | 31 करोड़ रुपये |
| 3 | 32.5 करोड़ रुपये |
| 4 | 13 करोड़ रुपये |
| 5 | 11.25 करोड़ रुपये |
| 6 | 5.7 करोड़ रुपये |
| टोटल | 117.45 करोड़ रुपये |
‘हाउसफुल 5’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘हाउसफुल 5’ के मेकर नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के 5 दिनों का वर्ल्डवाइल कलेक्शन साझा किया है. मेकर के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ ने पांच दिनों दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 178.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. उम्मीद है कि रिलीज के छठे दिन फिल्म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लेगी.‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनी ‘हाउसफुल 5’
‘हाउसफुल 5’ इस फ्रैंचाइजी की सबसे सफल फिल्म बनने की राह पर है. रिलीज के छठे दिन अक्षय कुमार की इस बड़ी फिल्म ने ‘हाउसफुल 2′( 112 करोड़ ) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. तरुण मनसुखानी की नई कॉमेडी थ्रिलर अब दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हाउसफुल फिल्म बन गई है. अगला लक्ष्य ‘हाउसफुल 4’ को पछाड़कर सिंहासन पर कब्जा करना है.


