Sunday, March 15, 2026

हजारीबाग में 3 लाख लोग पी रहे दूषित जल,सेहत के साथ खिलवाड़

Share

हज़ारीबाग न्यूज़ : हज़ारीबाग नगर निगम 300000 लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बिना फिल्टर किया दूषित जल की आपूर्ति घर-घर में हो रही है,यह सिलसिला लगभग 2 वर्ष से चल रहा है पूरी व्यवस्था अगस्त 2024 से वैकल्पिक तरीके से चलाई जा रही 

नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में मौजूद जलमीनारो की देखरेख ब्लीचिंग पाउडर व फिटकरी डालने के लिए निविदा तक ही नहीं निकली है।सरकारी बस स्टैंड के पास स्थित जल मीनार को एक जूता दुकानदार द्वारा संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसी स्थिति तब उत्पन्न हुई जब मजदूरों का कर मन का वेतन नहीं मिला

शहर के सात जलमीनारो की सफाई कब की गई,इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। एक वर्ष पहले तक देख रेख की जिम्मेदारी पेय जल स्वच्छता विभाग के पास थी। फिर नगर निगम को हैंडोवर कर दिया गया। यानी यू कहे कि नगर निगम के पहले स्वच्छता विभाग ने भी यही रवैया अपना रखा था।सभी वाटर टावरों में फिल्टर लगा था जो खराब है।पेयजल स्वच्छता प्रमंडल सर्किल ऑफिस में पानी साफ करने की मशीन 10 वर्ष पहले ही खराब पड़ी है। मोटर ऑपरेटर ने बताया कि लगभग 5 वर्ष से कम कर रहा हूं,तब से फिल्टर बाहर पड़ा है। ब्लीचिंग पाउडर भी नहीं डाला जाता डेम से पानी आता है। और सीधे घरों तक पहुंचाया जाता है

Table of contents [hide]

Read more

Local News