Saturday, March 14, 2026

स्टेज प्रोग्राम करने वाली लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना 

Share

दुमकाः जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्टेज प्रोग्राम करने वाली लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पीड़िता ने हंसडीहा थाना में आवेदन दिया है. युवती को डांडिया प्रोग्राम के लिए बुलाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था. शनिवार को युवती का न्यायालय में बयान दर्ज करावाया जाएगा.

पीड़िता द्वारा दिये गए आवेदन में बताया गया है कि वह देवघर में किराए के मकान पर रहती है. वह स्टेज प्रोग्राम कर जीविकोपार्जन करती है. आवेदन में ये घटना 28 सितंबर का बताया गया है. जिसमें सौरभ कुमार नामक एक युवक ने फोन कर हंसडीहा में प्रोग्राम करने की बात की. फिर सौरभ कुमार, राजन राज, पारस राज यादव देवघर आकर सफेद रंग की कार (JH 15 AF 4591) से मेरे रूम पर आये.

इसके बाद लड़की को साथ बैठाकर वो सभी कार में ले गये. हंसडीहा पहुंचने पर डांस करने वाली दूसरी लड़कियों और प्रोग्राम की तैयारी के साथ स्टेज शो के बारे में जानकारी लेनी चाही. इस पर सौरभ ने बताया कि सामने वाले घर में चार लड़की को ठहराया गया है. जब वह वहां पहुंची तो वहां अन्य कोई लड़की नहीं थी. इतने में उसे समझ आ गया कि इन तीनों लड़कों ने धोखा से यहां लाया. इसके बाद रूम में बंद कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही उन लड़कों ने अश्लील वीडियो बनाया गया. उन्होंने ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन मिलने के साथ कांड संख्या 81/2025 सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है. साथ ही तीन युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. वहीं लड़की का मेडिकल के लिए ले जाया गया है जबकि शनिवार को बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में ले जाया जाएगा.

Read more

Local News