Saturday, March 28, 2026

स्काॅर्पियो से छह लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Share

उत्तरप्रदेश से तस्करी कर आरा लायी जा रही थी शराब की खेपआरा-पटना मार्ग पर रतनपुर ओवरब्रिज के समीप मद्यनिषेध विभाग की टीम ने पकड़ा

आरा.

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उत्तरप्रदेश की ओर से एक स्काॅर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध ने बताया कि निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी और बक्सर-पटना एनएच-922 पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल) से एक स्काॅर्पियो की जांच की गयी. इस दौरान स्काॅर्पियो के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. स्काॅर्पियो पर अंकित वाहन नंबर झारखंड का दर्ज है. टीम ने वाहन चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर निवासी ददन यादव के पुत्र रंजीत कुमार को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. उक्त वाहन से 8पीएम व्हिस्की 180 एमएल का 1003 पीस एवं रायल स्टैग व्हिस्की 750 एमएल का 360 पीस बरामद की गयी, जो कुल 1363 पीस में 450.540 लीटर है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब छह लाख के करीब बताया जा रहा है. छापेमारी दल में निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक रवींद्र कुमार यादव के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

Table of contents [hide]

Read more

Local News