Thursday, March 26, 2026

सोलर प्लेट व ट्रैक्टर के नाम पर 22,600 रुपये की ठगी

Share

भुक्तभोगी ने थाना में आवेदन दिया है

टाटीझरिया. भराजो गांव में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. एक ग्रामीण को सरकारी योजना के तहत सोलर प्लेट और ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 22,600 रुपये की ठगी कर ली गयी है. भुक्तभोगी नागेश्वर प्रजापति ने इस संबंध में थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि उनके मोबाइल पर 9065659647 नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम से सोलर प्लेट और उनके नाम से खेती के लिए ट्रैक्टर की योजना स्वीकृत हुई है. उन्हें केवल रजिस्ट्रेशन के लिए 22,600 रुपये जमा करने होंगे, बाकी राशि झारखंड सरकार वहन करेगी. नागेश्वर के अनुसार उन्होंने खाते में पूरी राशि अॉनलाइन माध्यम से भेज दी. पैसा भेजने के बाद दुबारा फोन आया. इस बार जीएसटी के नाम पर 49,500 रुपये की मांग की गयी. तब उन्हें महसूस हुआ कि वह ठगी के शिकार हो गये हैं. उन्होंने दूसरी रकम देने से इनकार कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News