Wednesday, July 29, 2026

सोमवार 15 जून को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 50 ओवर की ट्राई-सीरीज के एक रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में श्रीलंका A ने इंडिया A को हरा दिया.

Share

 सोमवार 15 जून को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 50 ओवर की ट्राई-सीरीज के एक रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में श्रीलंका A ने इंडिया A को हरा दिया. कुगाथास मथुलान ने सुपर ओवर में 16 रन का बचाव करके अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई.

इंडिया A ने 49.2 ओवर में 265 रन बनाए, जवाब मेजबान टीम ने भी 50 ओवर 9 विकेट खोकर उतने रन बनाक स्कोर की बराबरी कर ली. जिसकी वजह मैच सुपर ओवर में चला गया. जहां ​​श्रीलंका A ने 16 रन बनाए, लेकिन इंडिया A की तरफ से बल्लेबाजी करने आए शेडगे और वैभव केवल नौ रन ही बना पाए, जिससे इंडिया ए को सात रन हार का सामना करना पड़ा.

लेकिन खराब रोशनी में ऑन-फील्ड अंपायरों के साथ तीखी बहस और विवादों ने मुकाबले का मजा किरकिरा कर दिया. ड्रामा तब शुरू हुआ जब इंडिया ‘A’ ने आखिरी गेंद पर दिए गए फैसले का विरोध किया. कप्तान तिलक वर्मा लगातार अंपायरों के सामने अपनी बात रखते रहे, जबकि अंपायर लाइट मीटर भी देख रहे थे.

सवाल यह उठा कि क्या चमिका गुनासेकरा ने शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन अधिकारी अपने फैसले पर अड़े रहे, जिससे मैच सुपर ओवर में चला गया. इसके बाद वाइड और नो-बॉल के फैसलों पर इंडिया A और भी नाराज हो गई. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी बैटिंग की तैयारी के लिए वापस लौटे ही थे कि उन्हें फील्डिंग के लिए वापस बुला लिया गया.

सुपर ओवर में, अरशद खान ने तुरंत एक डिपिंग फुल टॉस फेंकी, जिससे अविष्का फर्नांडो आउट होते दिखे. ऑन-फील्ड अंपायरों ने फर्नांडो को आउट करार दिया, लेकिन तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद फैसला बदल दिया. वर्मा साफ तौर पर नाराज दिखे और फैसले को पलटे जाने पर अधिकारियों के साथ लंबी बहस की.

मैच के आखिर में फिर से तनाव बढ़ गया. आखिरी गेंद पर शॉट न लगा पाने के कारण सूर्यवंशी काफी नाराज दिखे और विशन हलमबागे के साथ थोड़ी बहस हुई, जिसके बाद उनके बैटिंग पार्टनर सूर्यांश शेडगे उन्हें वहां से ले गए. बात यहीं खत्म नहीं हुई, अलग किए जाने के बाद भी, पवेलियन लौटते समय सूर्यवंशी श्रीलंका A की टीम की तरफ कुछ कहते रहे.

आखिरकार दोनों टीमों ने हाथ मिलाए, लेकिन मैच का अंत कड़वाहट के साथ हुआ. इससे पहले, इंडिया ‘A’ ने 143/7 के स्कोर से शानदार वापसी की थी, जिसका श्रेय शेडगे और विपराज निगम के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 104 रनों की साझेदारी को जाता है.

निगम ने 49 गेंदों में 51 रन बनाए और शेज ने 66 गेंदों में 72 रन बनाकर टीम का स्कोर 265 तक पहुंचाया, हालांकि पिच पर दौड़ने के लिए निगम को मिली दो चेतावनियाँ भारी पड़ीं और इंडिया पर 10 पेनल्टी रन लगाए गए.

वहीं सदीरा समरविक्रमा की 113 गेंदों में 93 रनों की पारी ने श्रीलंका ‘A’ को मुकाबले में बनाए रखा, जबकि अरशद खान ने शानदार आखिरी ओवर फेंका जिसने लगभग मैच को इंडिया ‘A’ के पक्ष में मोड़ दिया था, लेकिन अंत में मेजबान टीम जीती और मेहमान टीम को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. अगर इंडिया ‘A’ को ट्राई-सीरीज के फाइनल में पहुंचना है, तो उन्हें बुधवार को अफगानिस्तान ‘A’ को हराना होगा.

Read more

Local News