Tuesday, February 10, 2026

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को उछाल आया, जिससे सोना ₹1.57 लाख और चांदी ₹2.61 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई.

Share

बीते सप्ताह शुक्रवार को आई गिरावट के बाद सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है. सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में मजबूत तेजी दर्ज की गई. सुबह 11.30 बजे के आसपास सोने में 2,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि चांदी में लगभग 12,000 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई.

सोना 2,100 रुपये से ज्यादा चढ़ा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह 11.30 बजे के करीब 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,647 रुपये पर कारोबार करता दिखा. इसमें 2,196 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई. शुक्रवार को न्यूनतम स्तर: 1,55,546 रुपये प्रति 10 ग्राम, उच्चतम स्तर: 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम को छुआ है.

Silver Price Today: चांदी में करीब 12 हजार रुपये की उछाल
चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखी गई. सुबह 11.30 बजे 1 किलो चांदी का भाव 2,61,677 रुपये दर्ज किया गया. इसमें 11,785 रुपये प्रति किलो की बढ़त आई. चांदी ने अब तक न्यूनतम स्तर 2,58,000 रुपये प्रति किलो उच्चतम स्तर 2,64,885 रुपये प्रति किलो तक का सफर तय किया है.

आपके शहर में क्या चल रहा है सोना-चांदी का भाव?

शहरसोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किलो)
पटना1,57,0702,61,740
जयपुर1,57,1302,61,840
कानपुर1,57,2602,62,280
लखनऊ1,57,2602,62,280
भोपाल1,57,3802,62,490
इंदौर1,57,3802,62,490
चंडीगढ़1,57,1502,61,880
रायपुर1,57,1502,35,320

पटना में सबसे सस्ता सोना, भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा
तालिका के अनुसार, पटना में सोना सबसे सस्ता चल रहा है, जहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,070 रुपये है. वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है, जहां इसका भाव 1,57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती है, जहां 1 किलो चांदी 2,61,740 रुपये में मिल रही है. जबकि भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा 2,62,490 रुपये प्रति किलो है.

पिछले हफ्ते क्यों टूटी थीं कीमतें?
पिछले सप्ताह सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट देखी गई थी. इसकी वजह मुनाफावसूली, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और वास्तविक यील्ड्स में बढ़ोतरी रही, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की चमक कुछ फीकी पड़ी. कुल मिलाकर, अल्पकाल में राजनीतिक घटनाक्रम और अमेरिकी मैक्रो डेटा की दिशा सोना-चांदी की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे.

नोट- आप MCX India की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कमोडिटी कीमतों की जांच कर सकते हैं या सटीक खुदरा दरों के लिए India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अपडेट्स देख सकते हैं.

Read more

Local News