Monday, March 30, 2026

सैयारा समेत जुलाई में रिलीज हुई इन टॉप 10 फिल्मों ने 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं.

Share

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर साल दर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज का आंकड़ा शामिल नहीं हैं. इंडियन बॉक्स ऑफिस सालाना मोटी कमाई करता है. फिलहाल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 और कूली ने धमाल मचा रखा है. दोनों फिल्मों ने मिलकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऑरमैक्स मीडिया की अनुसार, मौजूदा साल के जुलाई महीने में इंडियन बॉक्स ऑफिस ने सबसे ज्यादा नोट छापे हैं. जुलाई 2025 में रिलीज हुई इन फिल्मों में सैयारा कमाई में सबसे आगे हैं. आइए जानते हैं. जुलाई में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्में और उनकी कमाई और साथ ही जानेंगे जनवरी-से जुलाई तक की कमाई का आंकड़ा कितना हुआ है

ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जुलाई 2025 में रिलीज हुई फिल्मों ने 1430 करोड़ रुपये कमाए हैं. अगर जनवरी से जुलाई तक के डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा देखें तो यह 7,175 रुपये बैठता है, जबकि साल 2024 से सात महीनों की कमाई का यह आंकड़ा 22 फीसदी ज्यादा है. रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा साल में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है और साल 2023 के आंकडे़ (12,226 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड टूट सकता है. साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी ने अकेले ढाई हजार से ज्यादा कमाए थे. आइए जानते हैं, जुलाई 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में.

टॉप 10 कमाऊ फिल्में (घरेलू बॉक्स ऑफिस)

सैयारा- 392 करोड़ रुपये

महावतार नरसिम्हा- 259 करोड़ रुपये

जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ- 125 करोड़ रुपये

हरी हरा वीरा मल्लू – 102 करोड़ रुपये

सू फ्रॉम सो- 85 करोड़ रुपये

थलाइवन थलाइवा- 72 करोड़ रुपये

किंगडम- 65 करोड़ रुपये

मेट्रो… इन दिनों- 62 करोड़ रुपये

सुपरमैन- 61 करोड़ रुपये

द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स – 43 करोड़ रुपये

NOTE- जुलाई 2025 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1430 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जिसमें 45 फीसदी हिस्सा सैयारा और महावतार नरसिम्हा का है.

हॉलीवुड भी नहीं रहा पीछे

जुलाई 2025 में हॉलीवुड की तीन फिल्में द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स, जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ और सुपरमैन भी कमाई की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं. भाषा के आधार पर सबसे ज्यादा कमाई 40 फीसदी हिंदी में हुई है और इसके बाद तेलुगू 19 फीसदी, तमिल 15 फीसदी, हॉलीवुड 12 फीसदी, मलयालम 8 फीसदी और 6 फीसदी अन्य भाषाओं ने कमाया है. वहीं, साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म अभी तक छावा है, जिसने सैकनिल्क के अनुसार डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 601 करोड़ रुपये कमाए हैं. छावा के बाद सैयारा का नंबर आता है. साल 2025 की दो बड़ी फिल्में वॉर 2 और कूली रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन इन दोनों फिल्मों के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये कमाना इतना आसान नहीं होगा.

Table of contents [hide]

Read more

Local News