Tuesday, March 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट के जज बने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विनोद चंद्रन, आशुतोष कुमार कार्यकारी

Share

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के विनोद चंद्रन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। जिसकी अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से की गई।

पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चन्द्रन को सुप्रीम कोर्ट के जज बनाने का अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी की है।गौरतलब है कि गत 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट का जज बनानें की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी।

सुप्रीम कोर्ट में जज बंनाने के लिए उनकी नामों पर विचार करने बाद कहा कि 11 साल जज रहने के बाद पिछले एक साल से देश के बड़े हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर आसीन हैं और देश भर के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में ये 13 नम्बर पर हैं।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन को 8 नवंबर 2011 को केरल हाई कोर्ट का जज बनाया गया था और 29 मार्च 2023 को उन्हें पटना हाई कोर्ट का 44वा मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वही केंद्रीय कानून मंत्रालय ने हाई कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को हाई कोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का अधिसूचना अलग से जारी किया है।

Read more

Local News