प्रबंधन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि कोयला चोरी, अवैध निर्माण व बिजली कनेक्शन जैसी गतिविधियों पर सख्त कदम उठाये जायेंगे. साथ ही उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने व कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों विशेषकर पदोन्नति पर सकारात्मक निर्णय लेने की प्रतिबद्धता जताई गयी. बैठक का संचालन स्टॉफ अधिकारी (मानव संसाधन) रामानुज प्रसाद ने किया. बैठक में रजरप्पा पीओ पदाधिकारी ललन कुमार रॉय, वाशरी पीओ उमेश कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा, श्रम संगठनों से चंदेश्वर सिंह, रवींद्र प्रसाद वर्मा, अनिल प्रसाद, अरुण कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार, महेंद्र मिस्त्री, राकेश रोशन, सीडी सिंह, सुखसागर सिंह, अर्जुन मंडल, पटवा, शंकर चौरसिया, संतोष कुमार, शिव कुमार बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे.