Monday, April 13, 2026

सिंगर सोना महापात्रा ने छऊ महोत्सव में अपनी आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया.

Share

सरायकेला: राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 के दूसरे दिन सरायकेला का बिरसा मुंडा स्टेडियम संगीत और कला के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया. 12 अप्रैल की शाम बॉलीवुड गायिका सोना मोहपात्रा के नाम रही, जिनकी मनमोहक सुर ने हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

​आशा भोंसले को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

कार्यक्रम शुरू करने से पहले सोना मोहपात्रा ने संगीत जगत की अपूरणीय क्षति, स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने आशा भोसले के कालजयी गीतों को अपनी विशेष शैली में गाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पूरा स्टेडियम शांत और श्रद्धा के भाव में डूबा नजर आया. इसके उपरांत, अपनी सशक्त और भावपूर्ण गायन शैली से उन्होंने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया.

​छऊ नृत्य ने किया गया प्रदर्शित

सरायकेला का गौरव मुख्य संगीत कार्यक्रम से पूर्व, स्थानीय छऊ कलाकारों ने मंच संभाला. कलाकारों ने अपनी अद्भुत नृत्य मुद्रा और मुखौटों के माध्यम से सरायकेला के समृद्ध व गौरवशाली इतिहास और लोक संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया. पारंपरिक छऊ की प्रस्तुति ने यह सिद्ध कर दिया कि सरायकेला की यह कला विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान क्यों रखती है.

Sona Mohapatra performance at Chhau Festival in Seraikela

​उत्साह का माहौल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कला और संगीत प्रेमी उपस्थित रहे. दर्शकों के भारी उत्साह के कारण पूरे परिसर में उमंग का माहौल बना रहा. जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित इस भव्य समारोह ने सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत को एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

Read more

Local News