Friday, March 27, 2026

साल 2026 में सिंह और कुंभ राशि वाले शनि, राहु, केतु और मंगल के प्रभाव से मानसिक तनाव, आर्थिक चुनौती का सामना कर सकते हैं.

Share

साल 2025 अब अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही नया साल 2026 दस्तक देने वाला है. नया साल सामान्यतः सभी के लिए नई उम्मीदें और ऊर्जा लेकर आता है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से 2026 कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. विशेष रूप से सिंह और कुंभ राशि वालों को इस वर्ष सावधान रहने की सलाह दी गई है.

2026 में कई बड़े ग्रह अपनी चाल और राशि बदलेंगे. गुरु, शनि, मंगल और राहु-केतु का प्रभाव जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है. गुरु इस वर्ष दो बार राशि परिवर्तन करेंगे – पहले कर्क राशि में और बाद में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव कई राशियों की दिशा और दशा पर पड़ेगा. राहु और केतु का प्रभाव भी अशांति और तनाव बढ़ाने वाला हो सकता है.

23 फरवरी 2026 को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और राहु के साथ उनकी युति बन जाएगी. इस संयोग को ज्योतिष में अंगारक योग कहा जाता है, जिसे उग्र और प्रभावशाली माना जाता है. इस समय सिंह और कुंभ राशि वालों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है.

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए 2026 थोड़ा परीक्षा लेने वाला हो सकता है. काम और निजी जीवन दोनों में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. गुस्से में लिए गए निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकते हैं. इस समय किसी पर अंधविश्वास करना नुकसानदेह रहेगा. गलत संगत से दूर रहना और धैर्य के साथ कदम उठाना सबसे सही रहेगा.

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले 2026 में फूंक-फूंककर कदम उठाएं. राहु लंबे समय तक आपकी राशि में रहेंगे और कुछ समय के लिए मंगल का साथ भी रहेगा. इससे मन जल्दी भटक सकता है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना या जल्दबाजी में निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है. नौकरी और व्यापार में वरिष्ठों के साथ मतभेद से बचना जरूरी है. पैसों में जोखिम लेने से नुकसान हो सकता है. रिश्तों में भी शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करना होगा.

 इस वर्ष शांति, धैर्य और विवेक से काम लेना ही सर्वोत्तम उपाय रहेगा. सही निर्णय और संयमित दृष्टिकोण से चुनौतीपूर्ण समय को भी आसानी से पार किया जा सकता है.

Read more

Local News