Tuesday, March 17, 2026

साथी संग मारा गया,पतरातू गैंगस्टर भरत पांडे!

Share

पलामू के गर्दा गाँव में सोते समय भरत और दीपक को विरोधियों ने भून डाल।

न्यूज़ पलामू : झारखंड के पतरातू इलाके में सक्रिय अपराधी भरत पांडे उर्फ़ भरत सिंह और उसका सहयोगी दीपक शाव गैंगवार में मारा गया। रविवार की रात अपराधियों ने पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में अपराधियों ने भारत और दीपक को गोलियों से भूल डाला। हत्या उस समय हुई जब दोनों गांव में अजय सिंह के घर सोए हुए थे।इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर। दी मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई।गोली चालक में गर्दा गांव निवासी अंशु सिंह व बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के ओला गांव निवासी महावीर सिंह घायल हो गए दोनों का इलाज मोदीनिराई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पलामू में चल रहा है। उनकी हलत खतरे से बाहर है।

(कुख्यात पांडे गैंग) से अलग होकर पतरातू के जयनगर निवासी भरत पांडे अपना अलग गिरोह चल रहा था।31 दिसंबर को वह गरदा में अपने मौसा अजय सिंह के घर पहुंचा उनके साथ दीपक शाव भी था।तब से दोनों गर्दा गांव में ठहरे हुए थे।रविवार रात करीब 11:00 आधा दर्जन अपराधियों ने वहां पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की, इसमें भारत वह उनके सहयोगी मारा गया। घटनास्थल में पुलिस ने 25 से अधिक खोखा बरामद किया है। अपराधियों को इतना तक पता था कि दोनों घर में किस कमरे में सोए हुए हैं। अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उन्हें उठने का मौका ही नहीं दिया दूसरे कमरे में सोए हुए, अंशु सिंह व महावीर सिंह बाहर निकले तो उन पर भी गोलियां दाग डाली। महावीर सिंह बाएं हाथ में गोली लगी।घायल अंशु सिंह ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं थी कि भरत पांडे और दीपक शाव अपराधी हैं।जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी रिष्मा म रामेशन सोमवार सुबह गरदा गांव पहुंचकर जाँच की।

Read more

Local News