Sunday, April 5, 2026

सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने सबके पसंदीदा गाने ‘चांद देख लेना’ का एक स्पेशल बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो जारी किया है.

Share

 सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने सबके पसंदीदा गाने ‘चांद देख लेना’ का एक स्पेशल बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो जारी किया है, जो फैंस को इस गाने के बनने के पीछे की खास झलक दिखाता है. यह गाना पहले ही लोगों के दिलों को छू चुका है.

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए स्टूडियो ने कैप्शन में लिखा, “हर उस फ्रेम के पीछे का सफर जिसे आपने पसंद किया ✨ #ChandDekhLena मेकिंग, आउट नाउ!”

बीटीएस क्लिप में सेट के कुछ खास और यादगार पल दिखाए गए हैं, जिसमें शॉट्स की बारीकी से तैयारी से लेकर सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बीच की शानदार केमिस्ट्री तक सब कुछ नजर आ रहा है. कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी गाने के लिए एक्टर्स को स्टेप्स सिखाती और गाइड करती दिख रही हैं.

हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज किया गया यह ट्रैक प्यार और तड़प का एक क्लासिक बॉलीवुड अंदाज है. ‘चांद देख लेना’ को युवा टैलेंट निहाल ताउरो, जो अपने पॉपुलर आध्यात्मिक भजनों और कीर्तनों के लिए जाने जाते हैं, और अंकोना मुखर्जी ने अपनी आवाज दी है.

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है, और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं. यह फिल्म बहादुरी, त्याग और लचीलेपन की एक निडर कहानी दिखाने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक बेहद अहम रोल में नजर आएंगी.

कब रिलीज होगी फिल्म?

पहले फिल्म की रिलीज डे 17 अप्रैल थी, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म इस डेट को रिलीज नहीं होगी. दूसरी तरफ फिल्म के नए नाम के साथ आए पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट के बारे में नहीं बताया गया था. माना जा रहा है कि फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस 2026 को रिलीज हो सकती है. इस साल सलमान खान की यह पहली फिल्म होगी. बीते साल सलमान ने फिल्म सिकंदर दी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. अब सलमान के फैंस को फिल्म मातृभूमि से बड़ी उम्मीदें हैं. अब भाईजान के फैंस को फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार है.

Read more

Local News