सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि से चर्चा में हैं. फिलहाल सलमान और उनके फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का एलान है. इसी के साथ सलमान खान ने साउथ फिल्म मेकर्स के साथ भी अपनी नई फिल्म जिसका टंपरेरी नाम मैसेंजर बताया जा रहा है, कि भी शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म के लिए सलमान खान अपने शरीर पर मेहनत कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि सलमान ने फिल्म के लिए अपना वजन भी घटाया है. अब सलमान ने बीती 17 मई की रात को अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर रातों-रात सनसनी मचा दी है. अपनी नई तस्वीर में सलमान खान एक बार शर्टलेस दिख रहे हैं. सलमान के फैंस के बीच इस तस्वीर ने खलबली मचा है. सबसे ज्यादा ध्यान फोटो के कैप्शन में जा रहा है, जिसमें भाईजान का अकेलापन नजर आ रहा है.
सलमान ने समझाया अकेला और तन्हा का फर्क
सलमान ने बीती 17 मई की रात को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह काउच पर शर्टलेस कमर टिकाए बैठे हुए हैं. इस तस्वीर में सलमान के एब्स भी दिख रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में सलमान खान लिखते हैं, मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप के साथ रहने के दो तरीके होते हैं अकेला और तन्हा.अकेला मतलब अपनी पसंद से अकेले रहना, और तन्हा मतलब जब कोई आपके साथ रहना ही ना चाहे… अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि क्या करना चाहिए’. अब भाईजान की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर धमाका मचा दिया है. फैंस तो फैंस सेलेब्स भी इस तस्वीर पर कमेंट किए बिना नहीं रह पा रहे हैं.
सलमान की तस्वीर ने मचाई सनसनी
सलमान खान की इस तस्वीर को 1.7 मिलियन ज्यादा फैंस ने लाइक कर ली है, जिसमें फिल्म और टीवी सेलेब्स भी शामिल हैं. वहीं, पोस्ट का कमेंट बॉक्स फायर इमोजी से भर चुका है. यहां तक कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी रिएक्ट किया है. संगीता ने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान की शर्टलेस तस्वीर पर लिखा है, उफ्फ’. और साथ ही फायर इमोजी भी शेयर किए हैं.
सलमान खान वर्कफ्रंट
सलमान खान इन दिनों साउथ फिल्म डायरेक्टर वामसी पेडीपल्ली के साथ फिल्म SV63 पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है और सलमान इस फिल्म के लिए शारीरिक वजन कम करने के साथ बॉडी भी बना रहे हैं.


