Friday, March 27, 2026

 सर्पदंश से किशोर की बिगड़ी तबीयत

Share

नारायणपुर. धबको गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी.

नारायणपुर. धबको गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी. जानकारी के अनुसार, धबको गांव निवासी असर्फ अंसारी का 12 वर्षीय पुत्र तोसिफ रजा शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए नदी गया था. इस दौरान झाड़ियों के पास खेलते समय अचानक किसी अज्ञात विषैले सांप ने उसे काट लिया. तोसिफ की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. परिजनों ने बिना देर किए बच्चे को सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया. चिकित्सकों ने बच्चे को एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Read more

Local News