Sunday, May 3, 2026

‘सरके चुनर’ विवाद को लेकर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए हैं.

Share

 बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त बीते कुछ दिनों से एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्हें फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन भेजा था. आज, 27 अप्रैल को संजय दत्त महिला आयोग के सामने पेश हुए और उनसे माफी मांगी. इस मामले को लेकर एक्टर के वकील का भी बयान सामने आया है.

संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए हैं. यह पेशी उनके और नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर हुई है. उन्हें जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग से बाहर निकलते हुए देखा गया. मीडिया ने उनसे सवाल किए, लेकिन एक्टर ने बिना जवाब दिए अपनी गाड़ी में बैठ गए. वहीं इस गाने के विवादित हिंदी वर्शन से पहले ही सार्वजनिक तौर पर खुद को अलग कर चुकीं उनकी नोरा फतेही इस सुनवाई में शामिल नहीं हुईं.

संजय दत्त के वकील के मुताबिक, एक्टर राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए और उनसे माफी मांगी. एक्टर ने बताया कि उन्हें उन शब्दों की जानकारी नहीं थी. जब यह गाना रिकॉर्ड किया गया था, तब इसकी भाषा दूसरी थी. इसे दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था.

इस मामले की पूछताछ के बाद संजय दत्त के वकील हेमंत शाह ने मीडिया से बात की और अंदर चली सवाल और जवाबों के बारे में बताया. संजय दत्त के वकील हेमंत शाह ने बताया, ‘संजय दत्त आज राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए. महिलाओं और आयोग के प्रति अपने असीम सम्मान के चलते उन्होंने कहा कि उन्हें उन शब्दों की जानकारी नहीं थी, लेकिन फिर भी बिना किसी शर्त के, उन्होंने माफी मांगी है.’

वकील ने यह भी बताया कि एक्टर ने आयोग के सामने अपनी इच्छा से एक खास पेशकश की है. वकील ने बताया, ‘स्वेच्छा से आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश भी की है. उन्होंने कहा कि जब इसे रिकॉर्ड किया गया था, तब यह किसी दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था.’

बता दें, ‘सरके चुनर’ गाने को अश्लील बोल और भड़काऊ कोरियोग्राफी के लिए आलोचना की गई थी. यह गाना, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया था, अब यूट्यूब से हटा दिया गया है. हालांकि, इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर चलाया और शेयर किया गया था.

Read more

Local News