Wednesday, February 4, 2026

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वार ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 ने 11 दिने पूरे कर लिए हैं, 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Share

 सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वार ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 ने 11 दिने पूरे कर लिए हैं. बॉर्डर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अपने दूसरे संडे शानदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस हिला डाला. 11वें दिन की फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई. फिल्म ने पहले मंडे 59 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे मंडे पहले मंडे के मुकाबले 10 गुना कम कमाया है. इधर, रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर खूब संघर्ष करना पड़ रहा है. चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 की 11 वें दिन और मर्दानी 3 की चौथे दिन की कमाई के बारे में.


बॉर्डर 2 ने 11वें दिन भारत में 6.52 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि फिल्म ने बीते रविवार 24.22 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ फिल्म का 11 दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 308.41 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, सैकनिल्क की मानें तो मर्दानी 3 ने चौथे दिन 2.12 करोड़ रुपये की कमाई की और फिल्म ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे. सोमवार को मर्दानी 3 का हिंदी पट्टी में ऑक्यूपेंसी रेट 11.17 फीसदी और बॉर्डर 2 का 11.31 फीसदी दर्ज हुआ है. फिल्म अब वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. फिल्म 380.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

बॉर्डर 2 डे वाइज कमाई

बॉर्डर 2कमाई (भारत में)
डे 132.10 करोड़ रुपये
डे 240.59 करोड़ रुपये
डे 357.20 करोड़ रुपये
डे 463.59 करोड़ रुपये
डे 523.31 करोड़ रुपये
डे 615.04 करोड़ रुपये
डे 713.14 करोड़ रुपये
डे 812.53 करोड़ रुपये
डे 920.17 करोड़ रुपये
डे 1024.22 करोड़ रुपये
डे 116.52 करोड़ रुपये
कुल301.89 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2 की सफलता का जश्न फिल्म की पूरी टीम मना रही है. हाल ही में, बॉर्डर 3 का भी ऐलान किया गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता ने बॉर्डर 3 की गुडन्यूज फैंस को दी थी और अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है. वहीं, बॉर्डर 2 की बात करें तो इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना का भी कैमियो दिखाया जा रहा है.

Read more

Local News