Sunday, March 29, 2026

सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को कप्तान बनाया.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में 201 रन बनाने बाद भी हैदराबाद को हार का समान करना पड़ा, क्योंकि आरसीबी ने 15.4 ओवर में विशाल लक्ष्य को 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया.

इस मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने पहली बार हैदराबाद टीम की कप्तानी की. 119 मैच खेलने के बाद, किशन को IPL में कप्तानी करने का मौका मिला. जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और बतौर कप्तान अपने पहले मैच में ही सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

किशन ने पांडे का तोड़ा रिकॉर्ड
दरअसल, ईशान किशन आईपीएल में बतौर कप्तान पहले ही मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने RCB के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 80 रन बनाए. जिसमें आठ चौके और पांच छक्के शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 210.53 था. किशन से पहले, यह रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम था, जिन्होंने 2021 में SRH के लिए अपनी कप्तानी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए थे.

बतौर कप्तान पहले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

ईशान किशन – 80 रन बनाम आरसीबी, 2026

मनीष पांडे – 69 रन बनाम मुंबई इंडियंस, 2021

डेविड वॉर्नर – 53 रन बनाम सीएसके, 2015

ईशान क्यों बने कप्तान?
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस, चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं. कमिंस की गैरमौजूदगी में, SRH ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है. जब तक कमिंस वापस नहीं आ जाते, तब तक किशन ही टीम के कप्तान बने रहेंगे. वहीं अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है.

टी20 विश्व कप में भी किशन का शानदार प्रदर्शन
हाल ही में खत्म हुए T20 विश्व कप में भी ईशान किशन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. उन्होंने नौ मैचों में 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए. किशन ने विश्व कप में तीन अर्धशतक लगाए. इसके अलावा किशन के पास घरेलू टीम में कप्तानी करने का भी अनुभव है और उन्होंने अपनी कप्तानी में ही झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीताई थी.

Read more

Local News