Saturday, March 28, 2026

सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Share

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में नेहरू पथ पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार राहुल कुमार की मौत हो गई। बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे राहुल की तत्काल मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुन्ना को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर है।

पटना। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के नेहरू पथ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास  सड़क हादसे में तेज रफ्तार से जा रही बाइक सवार की मौत हो गई। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शेखपुरा के संजीवनी गली निवासी राहुल कुमार (27) के रूप में हुई है। घायल की पहचान मुन्ना कुमार (18) के रूप में हुई, जो माली टोला, शेखपुरा का रहने वाला है। घायल यको एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक की गति बहुत तेज थी। डिवाइडर से टकराते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है।

उछलकर सड़क पर गिरे दोनों

लोगों का कहना है कि रफ्तार ज्यादा हो बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों युवक हवा में उछलकर बीच सड़क पर जा गिरे। जोरदार टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टंकी फटने से सड़क पर पेट्रोल रिसने लगा।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तुरंत शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले आई है।

घायल LNJP में एडमिट,​ हालत गंभीर

दोनों हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के माली टोला शेखपुरा के रहने वाले हैं। घायल मुन्ना के परिजनों ने बताया कि उसे LNJP में एडमिट कराया है। स्थिति इसकी भी नाजुक बनी हुई है। कुछ बोल नहीं पा रहा है। बेसुध है। एक पैर पूरी तरह से डैमेज है। दोनों कहां जा रहे थे, ये पता नहीं है। घर वालों को बताकर नहीं निकले थे।

Read more

Local News