Saturday, May 9, 2026

 सजने लगे बर्तन बाजार – धनतेरस में होगा पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद

Share

धनतेरस 2025 में बर्तन बाजार में पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। त्योहार को लेकर दुकानें सजने लगी हैं और व्यापारियों में उत्साह है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए डिजाइन के बर्तन उपलब्ध हैं। धनतेरस पर बर्तन, सोना, चांदी आदि की खरीदारी से बाजार में आर्थिक गतिविधियां तेज होती हैं।

 धनतेरस व दीपावली को लेकर तांबा, पीतल, स्टील व कांसा धातुओं की परंपरागत बर्तन बाजार सजने से चमक बढ़ने लगी है।

कारोबारियों की मानें तो पिछले वर्ष की तुलना में बर्तन के बाजार में कीमतें भी दस प्रतिशत तक बढ़ गई है। बढ़ी कीमत के बाद भी बाजार पंडित पांच करोड़ से अधिक के व्यापारिक कामकाज का अनुमान धनतेरस में लगा रहे हैं।

कारोबार से जुड़े सादिकपुर व्यवसायी राजू ने बताया कि पीतल के गणेश-लक्ष्मी व दीप स्टैंड के साथ पूजा के पात्र की मांग बाजार में बढ़ी है।

कहां से आता है बर्तन

बर्तन कारोबारी सादिकपुर निवासी विनोद, नरेश, अमित व पश्चिम दरवाजा के राजेश दास, सतीश दास व खाजेकलां के निर्मल कसेरा ने बताया कि पटना की मंडियों में तांबा, कांसा व पीतल के बर्तन मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी व बिहार के भोजपुर से आते हैं। वहीं से स्टील के बर्तन दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, जगादरी व मद्रास से पटना की मंडियों में बिक्री के लिए आते है।

पूजा पाठ के पात्र व धातु निर्मित मूर्ति भी बाजार में

चांदी व पीतल से निर्मित गणेश लक्ष्मी की मूर्ति पहले से ही बाजार में उपलब्ध है। तांबे का पेंट चढ़ा अल्युमीनियम निर्मित छोटी-छोटी गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा भी बाजार में उपलब्ध है।

बर्तन बाजार में पूजन के लिए उपयोग आने वाले बर्तन भी बाजार में उपलब्ध हैं। उनमें लोटनी, डलिया, कटोरी, छिपली, दीया, गणेश-लक्ष्मी का सिंहासन व हुमाददानी समेत अन्य आइटम है। इन सामान की बिक्री धनतेरस के बाजार में होगी।

बर्तन की कीमतों पर एक नजर

क्र.सं.धातु का प्रकारकीमत (रुपये प्रति किलो)
1कांसा ओरिजनल900 – 1500
2कांसा प्रयोग डी600 – 1000
3तांबा850 – 1600
4पीतल500 – 1000
5स्टील250 – 800

पूजन पात्र की कीमत (प्रति पीस)

क्र.सं.पूजन पात्रकीमत (रुपये प्रति पीस)
1पीतल डलिया250 – 750
2पीतल प्लेट50 – 250
3पीतल कटोरी25 – 60
4पाकीजा दीया150 – 800
5धूपदानी75 – 250
6घंटी50 – 250
7सिंहासन250 – 700
8पंचपात्र50 – 120
9पीतल दीया50 – 200
10अखंड ज्योति150 – 500

Table of contents [hide]

Read more

Local News