Thursday, April 30, 2026

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने सालों की मुश्किलों और मिसकैरेज के बाद अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है.

Share

एक्ट्रेस-डांसर संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं. इस जोड़े ने गुरुवार, 30 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए एक पर्सनल अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि माता-पिता बनने के सफर में कई मुश्किलों का सामना करने के बाद उन्होंने सरोगेसी का रास्ता चुना है.

गुरुवार को संभावना और अविनाश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया. उन्होंने इस पोस्ट को खूबसूरत और यादगार तस्वीरों के साथ-साथ दिल छू लेने वाले नोट के साथ जोड़ा है.

कपल ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘हम प्रेग्नेंट हैं. हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब बन रही है—प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए. काउंटडाउन शुरू हो गया है.’ कपल ने अपने कैप्शन को किड और रेड हार्ट वाले इमोजी से सजाया है.

पोस्ट शेयर होने के बाद, कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने इस कपल को बधाई दी है. गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने कमेंट बॉक्स में जाकर लिखा है, ‘बधाई हो, मैंने तुम्हें नवरात्रि में ही बताया था.’ भारती सिंह ने ‘बधाई हो’ लिखा है. गौहर खान ने लिखा है, ‘यह सबसे खुशी की खबर है. ऊपर वाले की कृपा आप पर बनी रहे. इस सफर के हर कदम पर तुम्हें सुरक्षा और खुशियां मिलें. आमीन.’ दीपिका कक्कड़ ने कहा, ‘बहुत-बहुत बधाई, मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं.’ रश्मि देसाई और गजराज राव ने भी कपल को ‘बधाई’ दी है.

इससे पहले, संभावना और अविनाश दोनों ने ही अपने आईवीएफ के सफर के बारे में खुलकर बात की है, जिसमें उन्हें कई बार असफलता का सामना भी करना पड़ा. एक इंटरव्यू में संभावना ने बताया था, ‘मुझे कई बार मिसकैरेज फेस करना पड़ा है और उसके बाद मैं यहां तक पहुंची हूं. मेरे कई मिसकैरेज हुए हैं. इन सालों में मैंने कुल 7 बार आईवीएफ करवाने की कोशिश की है.’

फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, ‘हमारी शादी से पहले ही मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे. इसमें मेरा करीब 1.5 लाख रुपये का खर्च आया था. मैं दूर की सोचती थी, इसलिए मैंने पहले से ही प्लानिंग कर ली थी. लेकिन आप जानते ही हैं कि भगवान की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती. एग्स निकालने का प्रोसेस पूरी तरह से हेल्दी रहा था.’

इस कपल की बात करें तो, संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे. इसके बाद इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया, जिसके बाद संभावना और अविनाश ने 2016 में शादी कर ली थी. अब शादी के 10 साल बाद यह जोड़ा अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं.

Read more

Local News