दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से रांची स्थित मोरहाबादी आवास पर मनाया गया. मौके पर हेमंत सोरेन ने 81 पौंड का केक काटा.
रांची : झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुवा, झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का शनिवार को जन्मदिन उनके रांची स्थित आवास पर धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मोरहाबादी स्थित आवास पर 81 पौंड का केक काटा गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत राज्य के तमाम मंत्री और विधायक शामिल हुए.
हेमंत सोरेन ने पहले लिया आशीर्वाद फिर काटा केक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कार ड्राइव कर शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया. थोड़ी देर बातचीत करने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं संग केक काटा. मौके पर उनके भाई बसंत सोरेन, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, प्रवक्ता मनोज पांडे समेत कई लोग उपस्थित थे



